Kotak Mahindra Bank Q2 Results: नेट प्रॉफिट 26 फीसदी बढ़कर 5,645 करोड़, सोमवार को शेयर में आ सकता है उछाल

Kotak Mahindra Bank Q2 Results: कोटक महिंद्रा बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) सितंबर तिमाही में 4.3 फीसदी रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 4.54 फीसदी था। इस वित्त वर्ष की जून तिमाही में यह 4.53 फीसदी था

अपडेटेड Oct 24, 2026 पर 3:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 23 अक्तूबर को 1.49 फीसदी गिरकर 430.50 रुपये पर बंद हुआ।

Kotak Mahindra Bank Q2 Results: कोटक महिंद्रा बैंक ने सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। इस दौरान बैंक का नेट प्रॉफिट 26 फीसीद बढ़कर 5,645 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में बैंक का प्रॉफिट 4,468 करोड़ रुपये था। बैंक ने 24 अक्तूबर यानी शनिवार को नतीजे जारी किए। बैंक के शेयरों पर नतीजों का असर 26 अक्तूबर यानी सोमवार को बाजार खुलने पर दिखेगा। शेयर में उछाल दिख सकता है।

नेट इंटरेस्ट मार्जिन में हल्की कमी 

Kotak Mahindra Bank का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) सितंबर तिमाही में 4.3 फीसदी रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 4.54 फीसदी था। इस वित्त वर्ष की जून तिमाही में यह 4.53 फीसदी था। एनआईएम में गिरावट की वजह लिक्विडिटी में इजाफा है। बैंक ने कहा है कि एफसीएनआर-बी डिपॉजिट की वजह से लिक्विडिटी काफी ज्यादा हो गई।


CASA रेशियो 38.2 फीसदी रहा

बैंक ने सितंबर तिमाही में एफसीएनआर-बी डिपॉजिट से कुल 55,344 करोड़ रुपये जुटाए। सितंबर तिमाही के अंत में कोटक महिंद्रा बैंक का कासा (CASA) रेशियो 38.2 फीसदी रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 42.5 फीसदी था। इसकी वजह यह है कि एफसीएनआर-बी डिपॉजिट आने से टर्म डिपॉजिट का बेस बढ़ गया।

एडवान्सेज में 25% उछाल 

बैंक के एडवान्सेज में सितंबर तिमाही में साल दर साल आधार पर 25 फीसदी इजाफा हुआ। 30 सितंबर को यह 5.77 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 4.62 लाख करोड़ रुपये था। इस दौरान एवरेज टोटल डिपॉजिट बढ़कर 6.06 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई। यह एक साल पहले की समान अवधि में 5.10 लाख करोड़ रुपये से 19 फीसदी ज्यादा है।

जीएनबीए रेशियो घटकर 1 फीसदी पर

सितंबर तिमाही में बैंक की एसेट क्वालिटी अच्छी रही। ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग एसेट रेशियो (GNPA) घटकर 1.04 फीसदी पर आ गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 1.39 फीसदी था। नेट-परफॉर्मिंग एसेट रेशियो (NNPA) 0.24 फीसदी रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 0.32 फीसदी था। कोटक महिंद्रा बैंक देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों में से एक है।

यह भी पढ़ें: Dr Reddy's Q2 Result: 36% गिरा मुनाफा, खास वजह से घटा रेवेन्यू, अब 26 अक्टूबर को शेयर फोकस में

23 अक्टूबर को शेयर 1.49 फीसदी गिरा

कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 23 अक्तूबर को 1.49 फीसदी गिरकर 430.50 रुपये पर बंद हुआ। इस साल यह 2.94 फीसदी गिरा है। इस दौरान निफ्टी बैंक इंडेक्स 9.08 फीसदी गिरा है। बैंक निफ्टी के मुकाबले कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में कम गिरावट आई है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।