Dr Reddy's Q2 Result: दवा बनाने वाली दिग्गज कंपनी डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज का शुद्ध मुनाफा सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 36% गिर गया लेकिन फिर भी यह अनुमान से अधिक ही रही। वहीं रेवेन्यू में सालाना आधार पर गिरावट आई तो तिमाही आधार पर इसमें अच्छी ग्रोथ दिखी। इसके रेवेन्यू को उत्तरी अमेरिका में लेनालिडोमाइड (Lenalidomide) की सुस्त बिक्री से झटका लगा। कंपनी ने ये नतीजे एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 23 अक्टूबर की शाम में पेश किया और अब सोमवार 26 अक्टूबर को मार्केट खुलने पर इसके शेयरों पर असर दिख सकता है। अभी इसके शेयरों की बात करें तो शुक्रवार 23 अक्टूबर को बीएसई पर 1.17% की गिरावट के साथ ₹1224.50 (Dr Reddy's Share Price) पर बंद हुआ था।
Dr Reddy's Q2 Result: खास बातें
सितंबर 2026 तिमाही में डॉ रेड्डीज का का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 36% गिरकर ₹913.4 करोड़ पर आ गया। हालांकि सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में अनुमान ₹650.8 करोड़ का था।
सितंबर 2026 तिमाही में डॉ रेड्डीज का का रेवेन्यू सालाना आधार पर 1.5% गिरकर ₹8,671 करोड़ पर आ गया लेकिन तिमाही आधार पर इसमें 7% की तेजी आई। सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में ₹8,409 करोड़ के लगाए गए अनुमान से अधिक रहा। इसके रेवेन्यू ग्रोथ को मुख्य रूप से उत्तरी अमेरिका में लेनालिडोमाइड की कम बिक्री से झटका लगा। उत्तरी अमेरिका में लेनालिडोमाइड और यूरोप और API को छोड़कर बाकी मुख्य कारोबार में दोहरे अंकों की ग्रोथ रही। इसके अलावा कंपनी को फेवरेबल करेंसी मूवमेंट्स से अतिरिक्त मदद मिली।
ऑपरेटिंग लेवल पर कंपनी का ईबीआईटीडीए सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 24.2% गिरकर ₹1,783 करोड़ पर आ गया लेकिन यह सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में ₹1,192.6 करोड़ के अनुमान से काफी अधिक रहा। वहीं ईबीआईटीडीए मार्जिन भी 26.7% से गिरकर 20.6% पर आया लेकिन यह भी 14.2% के अनुमान से काफी अधिक रहा।
सितंबर तिमाही में R&D (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) पर कंपनी का खर्च सालाना आधार पर 16% और तिमाही आधार पर 9% गिरकर ₹520 करोड़ पर आ गया। आरएंडडी पर कंपनी का खर्च रेवेन्यू के मुकाबले सालाना आधार पर 7% और तिमाही आधार पर 7.1% से घटकर 6% पर आ गया।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल
डॉ रेड्डीज के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। 29 जून 2026 को बीएसई पर यह ₹1,414.40 के भाव पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से एक ही महीने में यह 23.64% टूटकर 23 जुलाई 2026 को ₹1,080.05 पर आ गया, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।