Get App

AU Small Finance Bank Share Price: शेयर 9% तक लुढ़का, Q2 में मुनाफा बढ़ने के बावजूद सेलिंग; अब क्या हो स्ट्रैटेजी

AU Small Finance Bank Share Price: एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का सितंबर 2026 तिमाही में ग्रॉस NPA रेशियो 1.99 प्रतिशत रहा। शुद्ध NPA रेशियो भी घटकर 0.81 प्रतिशत रह गया। शुद्ध ब्याज मार्जिन बढ़कर सितंबर 5.8 प्रतिशत हो गया

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 26, 2026 पर 11:39 AM
AU Small Finance Bank Share Price: शेयर 9% तक लुढ़का, Q2 में मुनाफा बढ़ने के बावजूद सेलिंग; अब क्या हो स्ट्रैटेजी
सितंबर 2026 तिमाही में AU Small Finance Bank का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 53 प्रतिशत बढ़ा।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों में 26 अक्टूबर को दिन में पिछले बंद भाव से 9.45 प्रतिशत तक की गिरावट दिखाई दी। बीएसई पर शेयर 845.65 रुपये के लो तक गया। बैंक का मार्केट कैप 64600 करोड़ रुपये से ज्यादा है। बैंक ने वीकेंड पर तिमाही नतीजे जारी किए थे, जिस पर निवेशक सोमवार को प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 53 प्रतिशत बढ़कर 858 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 561 करोड़ रुपये था। कुल आय बढ़कर 6,382 करोड़ रुपये हो गई, जो सितंबर 2025 तिमाही में 5,224 करोड़ रुपये थी।

ब्याज आय भी बढ़कर 5,612 करोड़ रुपये हो गई, जो जून 2025 तिमाही में 4,511 करोड़ रुपये थी। सितंबर 2026 तिमाही में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 32 प्रतिशत बढ़कर 2,820 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 2,144 करोड़ रुपये थी। शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) भी बढ़कर सितंबर 5.8 प्रतिशत हो गया।

एसेट क्वालिटी में सुधार

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का सितंबर 2026 तिमाही में ग्रॉस NPA (नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स) रेशियो 1.99 प्रतिशत रहा। एक साल पहले यह 2.41 प्रतिशत था। शुद्ध NPA रेशियो भी घटकर 0.81 प्रतिशत रह गया, जो सितंबर 2025 तिमाही में 0.88 प्रतिशत था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें