प्राइवेट सेक्टर के एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरहोल्डर 27 जुलाई को अच्छे फायदे में हैं। शेयर की कीमत दिन में पिछले बंद भाव से 6 प्रतिशत तक उछली। BSE पर शेयर 1062.15 रुपये के हाई तक गया। बैंक ने शनिवार, 25 जुलाई को अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजे जारी किए थे। तिमाही के दौरान बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 37 प्रतिशत बढ़कर 795.95 करोड़ रुपये हो गया। बैंक की कुल इनकम करीब 15.5 प्रतिशत बढ़कर 5991.95 करोड़ रुपये हो गई।
