Augmont IPO Listing: आईपीओ को 111 गुना से अधिक बोली मिलने के बाद अब ऑगमोंट एंटरप्राइजेज के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। आईपीओ के तहत ₹788 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹956.00 और NSE पर ₹961.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 21% से अधिक लिस्टिंग गेन (Augmont Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर BSE पर यह ₹1019.00 के हाई तक पहुंच गया। इस हाई पर पहुंचने के बाद यह टूट गया और ₹900.00 तक आ गया। निचले स्तर पर हल्की रिकवरी के साथ यह ₹907.75 (Augmont Share Price) पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 15.20% मुनाफे में हैं।
