Get App

Aurobindo Pharma वापस खरीदेगी ₹800 करोड़ के शेयर, 17 अप्रैल रखी रिकॉर्ड डेट

Aurobindo Pharma Share Buyback: लगभग दो साल में यह अरबिंदो फार्मा का पहला शेयर बायबैक है। इससे पहले अगस्त 2024 में कंपनी ने 51.36 लाख इक्विटी शेयरों को वापस खरीदने की घोषणा की थी। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स और प्रमोटर ग्रुप के पास 51.82 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 06, 2026 पर 4:23 PM
Aurobindo Pharma वापस खरीदेगी ₹800 करोड़ के शेयर, 17 अप्रैल रखी रिकॉर्ड डेट
Aurobindo Pharma इक्विटी शेयरों को 1,475 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर वापस खरीदेगी।

दवा बनाने वाली कंपनी अरबिंदो फार्मा अपने शेयरहोल्डर्स से 800 करोड़ रुपये के शेयर वापस खरीदेगी। कंपनी के बोर्ड ने इस शेयर बायबैक को मंजूरी दे दी है। स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि बायबैक के तहत 54,23,728 तक फुली पेड-अप इक्विटी शेयर, शेयरहोल्डर्स से वापस लिए जाएंगे। इनमें से हर एक की फेस वैल्यू 1 रुपये है। अरबिंदो फार्मा इक्विटी शेयरों को 1,475 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर वापस खरीदेगी। इस बायबैक के लिए कुल 800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

यह बायबैक "टेंडर ऑफर" के जरिए किया जाएगा, जिसका मतलब है कि सभी संभावित शेयर बोर्ड द्वारा पहले से तय की गई कीमत, यानि 1,475 रुपये प्रति शेयर पर ही वापस खरीदे जाएंगे। Aurobindo Pharma ने शुक्रवार, 17 अप्रैल, 2026 को इस बायबैक के लिए रिकॉर्ड डेट तय किया है। जिन शेयरहोल्डर्स के डीमैट अकाउंट में गुरुवार, 16 अप्रैल को बाजार बंद होने तक कंपनी के शेयर मौजूद होंगे, वे ही बायबैक में हिस्सा ले सकेंगे।

लगभग दो साल में यह अरबिंदो फार्मा का पहला शेयर बायबैक है। इससे पहले अगस्त 2024 में कंपनी ने 1,460 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 51.36 लाख इक्विटी शेयरों को वापस खरीदने की घोषणा की थी। कंपनी ने इस बायबैक के लिए 750 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

Aurobindo Pharma शेयर 6 महीनों में 22% चढ़ा 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें