NMDC ने बढ़ाईं आयरन ओर की कीमतें, शेयर 4% चढ़ा

NMDC Share Price: NMDC, इस्पात मंत्रालय के तहत आती है। इसमें दिसंबर 2025 के आखिर तक सरकार के पास 60.79 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 53 मिलियन टन से ज्यादा लौह अयस्क का उत्पादन किया

अपडेटेड Apr 06, 2026 पर 4:25 PM
Story continues below Advertisement
कीमतों में यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब NMDC ने अपने अच्छे प्रदर्शन की रिपोर्ट दी है।

सरकारी कंपनी NMDC लिमिटेड ने अपने लौह अयस्क (आयरन ओर) की कीमतों में बदलाव किया है। नई कीमतें 5 अप्रैल, 2026 से लागू हैं। कंपनी ने BSE, NSE और द कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड को इस बदलाव के बारे में बताया है। कंपनी ने निवेशकों के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी नई कीमतें पब्लिश की हैं। कंपनी के शेयर में 6 अप्रैल को तेजी है। BSE पर शेयर पिछले बंद भाव से 5.5 प्रतिशत तक चढ़कर 82.26 रुपये के हाई तक गया। बाद में 4 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 81.45 रुपये पर सेटल हुआ।

NMDC के लौह अयस्क की नई कीमतें

बैला लंप (65.5%, 10-40 mm): ₹5,300 प्रति टन

बैला फाइंस (64%, -10 mm): ₹4,500 प्रति टन


NMDC ने बताया कि ये कीमतें FOR (फ्री ऑन रेल) ​​के आधार पर हैं। इनमें रॉयल्टी, डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन (DMF), NMET का योगदान, सेस, फॉरेस्ट परमिट फीस, ट्रांजिट फीस, GST, एनवायरमेंटल सेस और अन्य लागू टैक्स शामिल नहीं हैं। NMDC के बैला लंप (65.5%, 10–40 mm) की कीमत इस साल जनवरी में ₹4,600, फरवरी में ₹4,700 और मार्च में ₹4,800 प्रति टन थी। इसी तरह बैला फाइंस (64%, -10 mm) की कीमत जनवरी में ₹3,900, फरवरी में ₹4,000 और मार्च में ₹4,050 प्रति टन थी।

रिकॉर्ड उत्पादन से कीमतों में बदलाव को मिला सपोर्ट

कीमतों में यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब NMDC ने अपने अच्छे प्रदर्शन की रिपोर्ट दी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 53 मिलियन टन (MT) से ज्यादा लौह अयस्क का उत्पादन किया। यह पिछले साल के मुकाबले 21% ज्यादा है। कुल बिक्री 50.23 MT रही, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 13% ज्यादा है। यह स्टील सेक्टर से लगातार बनी हुई मांग को दिखाता है। अकेले मार्च महीने में NMDC ने 5.35 MT का उत्पादन किया और 5.90 MT की बिक्री दर्ज की। कंपनी का यह भी कहना है कि वह भारत के माइनिंग सेक्टर की पहली ऐसी कंपनी बन गई है, जिसने 50 MT के सालाना उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है।

Stocks to Watch: 20 स्टॉक्स; खास वजहों से Yes Bank, LG Electronics, Lemon Tree और Tata Steel समेत इन पर रहेगी नजर

NMDC शेयर एक साल में 22 प्रतिशत मजबूत

NMDC, इस्पात मंत्रालय के तहत आती है। इसमें दिसंबर 2025 के आखिर तक सरकार के पास 60.79 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का शेयर गुरुवार, 2 अप्रैल को BSE पर 77.98 रुपये पर बंद हुआ। शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर शेयर बाजार में छुट्टी थी। कंपनी का मार्केट कैप 71600 करोड़ रुपये है। शेयर एक साल में 22 प्रतिशत चढ़ा है। एक सप्ताह में यह 6 प्रतिशत नीचे आया है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।