Stocks to Watch: 20 स्टॉक्स; खास वजहों से Yes Bank, LG Electronics, Lemon Tree और Tata Steel समेत इन पर रहेगी नजर
Stocks to Watch: गिफ्टी निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो यस बैंक (Yes Bank), एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स (LG Electronics), लेमन ट्री (Lemon Tree) और टाटा स्टील (Tata Steel) समेत कुछ स्टॉक्स में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 2 अप्रैल को सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 185.23 प्वाइंट्स यानी 0.25% के उछाल के साथ 73,319.55 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 33.70 प्वाइंट्स यानी 0.15% की बढ़त के साथ 22,713.10 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के चलते कच्चे तेल में उछाल के बीच दुनिया के अधिकतर बाजारों में कमजोर रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से घरेलू स्टॉक मार्केट में आज बिकवाली के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले 2 अप्रैल को सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 185.23 प्वाइंट्स यानी 0.25% के उछाल के साथ 73,319.55 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 33.70 प्वाइंट्स यानी 0.15% की बढ़त के साथ 22,713.10 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरें
HDFC Bank
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एचडीएफसी बैंक का एवरेज एडवांसेज अंडर मैनेजमेंट 10% बढ़कर ₹29.64 लाख करोड़, ग्रास एडवांसेज 12% उछलकर ₹29.60 लाख करोड़, पीरियड एंड डिपॉजिट्स 14.4% चढ़कर ₹31.05 लाख करोड़ और एवरेज डिपॉजिट्स 12.8% बढ़कर ₹28.5 लाख करोड़ पर पहुंच गया।
Bajaj Finance Q4 (YoY)
मार्च 2026 तिमाही के आखिरी में बजाज फाइनेंस की कस्टमर फ्रेंचाइजी सालाना आधार पर 10.18 करोड़ से बढ़कर 11.93 करोड़, नया लोन 20.5% उछलकर 1.28 करोड़ पर पहुंच गया तो एयूएम 22% बढ़कर ₹5.1 लाख करोड़ पर पहुंच गया लेकिन डिपॉजिट्स बुक ₹71,403 करोड़ से घटकर ₹68,550 करोड़ पर आ गया।
Axis Bank
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एक्सिस बैंक का ग्रास एडवांसेज 18.4% बढ़कर ₹12.44 लाख करोड़, टोटल डिपॉजिट्स 13.9% उछलकर ₹13.35 लाख करोड़, सीएएसए डिपॉजिट्स 10.6% बढ़कर ₹5.28 लाख करोड़ और टर्म डिपॉजिट्स 16.1% उछलकर ₹8.07 लाख करोड़ पर पहुंच गया।
Yes Bank Q4 (YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर येस बैंक का लोन और एडवांसेज 10.70% बढ़कर ₹2.72 लाख करोड़,डिपॉजिट्स 12.1% उछलकर ₹3.19 लाख करोड़, सीएएसए रेश्यो 34.3% से बढ़कर 35.1% पर पहुंच गया लेकिन क्रेडिट टू डिपॉजिट रेश्यो 86.5% से 85.4% पर आ गया।
IndusInd Bank Q4 (YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर इंडसइंड बैंक का नेट एडवांसेज 8.7% गिरकर ₹3.15 लाख करोड़,डिपॉजिट्स 2.6% फिसलकर ₹4 लाख करोड़ और सीएएसए रेश्यो 32.80% से कम होकर 31.30% पर आ गया।
IDFC First Bank Q4 (YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का कस्टमर डिपॉजिट्स 17.2% बढ़कर ₹2.84 लाख करोड़,एडवांसेज 20% उछलकर ₹2.90 लाख करोड़ और सीएएसए रेश्यो 46.9% से बढ़कर 49.8% पर पहुंच गया।
Avenue Supermarts Q4 (YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एवेन्यू सुपरमार्ट्स का स्टैंडएलोन रेवेन्यू 19% बढ़कर ₹17,204.5 करोड़ पर पहुंच गई तो मार्च 2026 तिमाही में आखिरी में इसके स्टोर्स की संख्या 500 रही।
Emami
करीब ढाई साल पहले एक्सिओम आयुर्वेद (Axiom Ayurveda) में माइनॉरिटी होल्डिंग लेने के बाद अब एमामी इसे पूरी तरह से अधिग्रहण करने जा रही है। एमामी'एलोफ्रूट' जूस बनाने वाली इस कंपनी में बाकी 73.5% हिस्सेदारी करीब ₹200 करोड़ में खरीदेगी।
LG Electronics India
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने मार्च 2026 तिमाही में 10 लाख से अधिक एयर कंडीशनर्स की बिक्री का ऐलान किया है।
Premier Energies
प्रीमियर एनर्जीज ने ट्रांसकॉन इंडस्ट्रीज में ₹250 करोड़ की 51% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।
J Kumar Infraprojects
जे कुमार इंफ्रा को यूपी में सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, पीएमसीएसवाई सर्किल, पीडब्ल्यूडी (पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट), लखनऊ से ₹1,184 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है। इस प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ के वृंदावन योजना, सेक्टर-15 में 10,000 लोगों की क्षमता वाला कन्वेंशन सेंटर की डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग और निर्माण का काम है।
GR Infraprojects
जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स ने पश्चिम मध्य रेलवे के साथ ₹1,897.51 करोड़ का ईपीसी एग्रीमेंट किया है। इस प्रोजेक्ट में मध्य प्रदेश के बाहरी और गोंडावली स्टेशनों के बीच एक नई रेलवे लाइन के निर्माण का काम है।
Adani Power
अदाणी पावर को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (एमएसईडीसीएल) से 25 वर्षों की अवधि के लिए 2,500 मेगावाट आरई आरटीसी (रिन्यूएबल एनर्जी राउंड द क्लॉक) बिजली की सप्लाई का ऑर्डर मिला है।
Lemon Tree Hotels
लेमन ट्री होटल्स ने नेपाल के सिमारा में 98 कमरों वाले होटल के लिए लाइसेंस एग्रीमेंट किया है जिसका काम इसकी सब्सिडरी कार्नेशन होटल्स संभालेगी।
JK Lakshmi Cement
मध्य प्रदेश के छिपटा लाइमस्टोन ब्लॉक की माइनिंग लीज ई-नीलामी में जेके लक्ष्मी सीमेंट ने सफल बोली लगाई है।
Vikran Engineering
विक्रान इंजीनियरिंग को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (एमएसईडीसीएल) से नासिक और कोल्हापुर में पावर डिस्ट्रीब्यूशन एंहेंसमेंट प्रोग्राम के लिए ₹530.80 करोड़ के दो LoA (लेटर ऑफ अवार्) मिले हैं।
Prestige Estates Projects
प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स ने हैदराबाद में 5,120 यूनिट वाली टाउनशिप परियोजना, प्रेस्टीज गोल्डन ग्रोव लॉन्च किया है, जिसकी ग्रास डेवलपमेंट वैल्यू ₹9,500 करोड़ है।
Senores Pharmaceuticals
सेनोरेस फार्मा की सहायक कंपनी सेनोरेस फार्मा, यूएसए ने एक रणनीतिक साझेदारी के जरिए अमेरिकी सरकारी खरीद बाजार में एंट्री की है।
Shree Cement
श्री सीमेंट के बोर्ड ने मेघालय के दाइस्तोंग गांव में सालाना 0.95 टन क्लिंकर क्षमता और 0.99 टन सीमेंट क्षमता वाले एक इंटीग्रेटेड सीमेंट प्लांट बनाने के लिए ₹1,800 करोड़ के निवेश से मंजूरी दी है।
Tata Steel
टाटा स्टील को वेस्ट बोकारो कोलियरी में अतिरिक्त कोयला निकाने के आरोप में ₹1,755.1 करोड़ का नोटिस मिला है। कंपनी पर आरोप है कि वित्त वर्ष 2001 से वित्त वर्ष 2007 के बीच इसने मंजूर की हुई सीमा से अधिक करीब 1,62,40,399 टन खनिज कोयले का खनन किया।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।