Aurobindo Pharma share price : अरविंदो फार्मा के शेयर में आज अच्छी तेजी है। दरअसल, सरकार ने Penicillin G पर अगले 1 साल के लिए मिनिमम इंपोर्ट प्राइस (Minimum Import Price) लागू किया है, जो कि अरविंदो फार्मा के लिए पॉजिटिव है। इससे Penicillin G के सस्ते इंपोर्ट पर लगाम लगेगी। इससे कंपनी की प्राइसिंग पावर और मार्जिन बढ़ने की उम्मीद है। मिनिमम इंपोर्ट प्राइस के चलते ही अरविंदो फार्मा में तेजी आई है।
