Austere Systems IPO Listing: ₹55 का शेयर 37% प्रीमियम पर लिस्ट, आईपीओ को मिली थी 1077 गुना बोली

Austere Systems IPO Listing: ऑस्टेरे सिस्टम्स एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं और इसके आईपीओ को निवेशकों का धमाकेदार रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

अपडेटेड Sep 12, 2025 पर 3:35 PM
Story continues below Advertisement
Austere Systems IPO Listing: ऑस्टेरे सिस्टम्स का ₹15.17 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 3-9 सितंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Austere Systems IPO Listing: सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी ऑस्टेरे सिस्टम्स के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 1077 गुना बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹55 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹75.55 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 37.36% का लिस्टिंग गेन (Austere Systems Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹79.32 (Austere Systems Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 44.22% मुनाफे में हैं।

Austere Systems IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

ऑस्टेरे सिस्टम्स का ₹15.17 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 3-9 सितंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 1,076.99 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 236.50 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 2,149.19 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1,090.81 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 28.30 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹11.60 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।


Austere Systems के बारे में

वर्ष 2013 में बनी ऑस्टेरे सिस्टम्स एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी है। यह स्टार्टअप और एंटरप्राइजेज को आईटी सर्विसेज और सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। यह सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, SaaS (सॉफ्टवेयर-ऐज-अ-सर्विसेज), मोबाइल ऐप्स, आईटी सॉल्यूशंस, डेटाबेस मैनेजमेंट, ट्रेनिंग, ई-कॉमर्स, ईआरपी, एआई सर्विसेज, प्रोसेस ऑटोमेशन, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और डेटा/डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट पर काम करती है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹1.77 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में उछलकर ₹4.15 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन अगले ही वित्त वर्ष 2025 में घटकर ₹4.01 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम सालाना 10% से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹18.86 करोड़ पर पहुंच गई।

इस दौरान कंपनी पर कर्ज वित्त वर्ष 2023 के आखिरी में ₹79 लाख और वित्त वर्ष 2024 के आखिरी में ₹44 लाख से वित्त वर्ष 2025 के आखिरी में ₹46 लाख पर पहुंच गया। इस दौरान रिजर्व और सरप्लस की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 के आखिरी में ₹4.84 करोड़ और वित्त वर्ष 2024 के आखिरी में ₹8.99 करोड़ से वित्त वर्ष 2025 के आखिरी में ₹8.62 करोड़ पर पहुंच गया।

Sharvaya Metals IPO Listing: लिस्ट होते ही लोअर सर्किट, ₹196 के शेयरों की ₹219 पर एंट्री के बाद झटका

Vigor Plast IPO Listing: ₹81 का शेयर ₹85 पर लिस्ट, ऐसी है कारोबारी सेहत

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।