Auto sector: बजट के बाद अब ऑटो सेक्टर बाजार के फोकस में आ गया है। दरअसल अगले साल से 12 लाख तक सालाना इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगेगा लेकिन इसका क्या है ऑटो कनेक्शन? आइए डालते है एक नजर। बजट में 12 लाख तक के सालाना इनकम पर टैक्स में राहत से 2-व्हीलर, सस्ती कारों की डिमांड में उछाल संभव है। एंट्री लेवल EVs की भी डिमांड में उछाल मुमकिन है। सरकार ने 8वें वेतन आयोग का भी ऐलान किया। सिफारिशें लागू हुईं तो सरकारी कर्मचारियों की सैलेरी 20-30% बढ़ सकती है।
