Get App

FII Selling: विदेशी निवेशकों ने चार दिन में ₹35000 करोड़ के शेयर बेचे, चारों दिन गिरा बाजार

FII Selling: विदेशी निवेशकों ने चार कारोबारी सत्र में करीब ₹35,000 करोड़ के शेयर बेच दिए हैं। इसी दौरान बाजार भी चारों दिन गिरा। निफ्टी 3% से ज्यादा टूटा, सेंसेक्स करीब 3% नीचे आया। रुपया भी 96 प्रति डॉलर के पार चला गया। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 01, 2026 पर 9:25 PM
FII Selling: विदेशी निवेशकों ने चार दिन में ₹35000 करोड़ के शेयर बेचे, चारों दिन गिरा बाजार
FIIs ने पिछले चारों कारोबारी सत्र में लगातार बिकवाली की है।

FII Selling: फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (FII) की भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली जारी है। गुरुवार को भी FII ने करीब ₹9,484 करोड़ के शेयर बेच दिए। दूसरी ओर, डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (DII) ने ₹10,041.84 करोड़ की खरीदारी की।

बाजार में लगातार गिरावट के बीच विदेशी निवेशकों की बिकवाली चिंता बढ़ा रही है। इस हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरकर बंद हुए।

चार दिन में ₹35,000 करोड़ की बिकवाली

FIIs ने पिछले चारों कारोबारी सत्र में लगातार बिकवाली की है। हर दिन उनकी बिकवाली ₹5,000 करोड़ से ज्यादा रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें