Auto stocks : बाजार में आज 2-व्हीलर शेयरों में रफ्तार है। जुलाई ऑटो बिक्री के बाद ये शेयर तेजी से दौड़ रहे हैं। 2-व्हीलर में तेजी के ट्रिगर के कारणों पर नजर डालें तो जुलाई के इनके बिक्री के आंकड़े जोरदार रहे हैं। अच्छे मॉनसून और रूरल इकोनॉमी में सुधार से 2-व्हीलर शेयरों में रफ्तार देखने को मिल रहा है। जुलाई के इनके बिक्री आंकड़ों पर नजर डालें तो हीरो मोटो की कुल बिक्री 21% और एक्सपोर्ट में सालाना आधार पर 64% की बढ़त देखने को मिली है। VIDA EV स्कूटर ने रिकॉर्ड 11,226 यूनिट बेची है। EV स्कूटर बाजार में VIDA का मार्केट शेयर बढ़कर 10.2% हो गया है। कंपनी दूसरी तिमाही में जर्मनी, फ्रांस, स्पेन और UK में कारोबार शुरू करेगी। अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और दक्षिण एशिया में कंपनी पहले से ही है।
जुलाई में TVS मोटर की कुल बिक्री सालाना आधार पर 29 फीसदी बढ़कर 4.56 लाख यूनिट रही है। कंपनी ने रिकॉर्ड मंथली एक्सपोर्ट किया है। सालाना आधार पर कंपनी का एक्सपोर्ट 46% बढ़कर 1.42 लाख यूनिट रहा है।
आयशर मोटर्स की जुलाई बिक्री
जुलाई में आयशर मोटर्स की बाइक बिक्री 31% बढ़कर 88,045 यूनिट रही है। रॉयल इन्फील्ड (RE) का एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 94% बढ़कर 11791 यूनिट रहा है।
जुलाई में बजाज ऑटो की कुल बिक्री सालाना आधार पर 3% बढ़कर 3.66 लाख यूनिट रहा है। कंपनी का एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 28% बढ़कर 1.82 लाख यूनिट रहा है।
2-व्हीलर शेयरों के लिए आगे के ट्रिगर की बात करें तो रूरल डिमांड में मजबूती देखने को मिल रही है। अच्छे मॉनसून, रेपो रेट कट और फसलों की ज्यादा MSP से मोटरसाइकिल और स्कूटर डिमांड में सुधार देखने को मिल सकता है। EV का बाजार बढ़ता दिख रहा है। प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट का जोरदार ग्रोथ रेट देखने को मिला है। रूरल डिमांड में 8% ग्रोथ देखने को मिली है जो अर्बन मार्केट से ज्यादा है। पिछले कुछ महीनों से कंपनियां नए प्रोडक्ट लॉन्च कर रही हैं। ग्लोबल बाजार में भी डिमांड में सुधार देखने को मिल रहा है।