Auto Stocks : कल की तूफानी तेजी के बाद बाजार में आज कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी 24550 के करीब फ्लैट कारोबार कर रहा है। हालांकि बैंक निफ्टी 300 अंक से ज्यादा फिसला है। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। आज ऑटो और IT शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है। दोनों इंडेक्स करीब एक फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। टेक महिंद्रा और मारुति दोनों निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। वहीं डिफेंस और रियल्टी में सुस्ती देखने को मिल रही है।
