ऑटो शेयरों ने पकड़ी रफ्तार, टाटा मोटर्स, एमएंडएम, मारुति ने लगाया 52 वीक हाई

ऑटोमोबाइल की टॉप तीन कंपनियां Maruti Suzuki India, Tata Motors और M&M के शेयरों में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली। ये शेयर अपने-अपने 52-वीक हाई पर पहुंच गये। बीएसई पर इनमें इंट्रा-डे ट्रेड में 3 प्रतिशत तक की बढ़त नजर आई। आने वाले महीनों में मजबूत डिमांड और अच्छे ऑपरेशनल परफॉर्मेंस की उम्मीद पर ये तेजी नजर आई

अपडेटेड Jun 30, 2023 पर 2:58 PM
Story continues below Advertisement
Tata Motors पर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने स्टॉक पर 700 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ 'खरीदारी' की रेटिंग बरकरार रखी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली। टॉप तीन कंपनियां मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra (M&M) के शेयर अपने-अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गये। इंट्रा-डे ट्रेड में बीएसई पर इनमें 3 प्रतिशत तक की बढ़त नजर आई। यह उछाल आने वाले महीनों में मजबूत डिमांड और अच्छे ऑपरेशनल परफॉर्मेंस की उम्मीद पर आया है। आज सुबह 11:30 बजे एसएंडपी बीएसई ऑटो इंडेक्स लगभग 2 प्रतिशत ऊपर था। ये इंडेक्स इंट्रा-डे ट्रेड में 34,862.77 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। इसकी तुलना में एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 0.7 प्रतिशत बढ़कर 64,378 पर रहा। कैलेंडर वर्ष 2023 में अब तक ऑटो इंडेक्स में 20 प्रतिशत की तेजी आई है, जबकि बेंचमार्क इंडेक्स में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

    Maruti Suzuki India

    आज Maruti Suzuki India (MSIL) के शेयरों में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। कंपनी का शेयर इंट्रा-डे ट्रेड में 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर 9,816 रुपये पर पहुंच गया। स्टॉक ने 7 जून, 2023 को हिट किये 9,801.40 रुपये के अपने पिछले उच्च स्तर को पार किया। जबकि 20 दिसंबर, 2017 को यह 10,000 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था।


    आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के विश्लेषकों ने Maruti Suzuki पर 'खरीदारी' की रेटिंग बरकरार रखी है। कंपनी इंडस्ट्री ग्रोथ को आगे बढ़ाने के अपने मजबूत इरादे के साथ चल रही है। SUVs पर फिर से फोकस करने, 50 प्रतिशत तक बाजार हिस्सेदारी हासिल करने की महत्वाकांक्षा, EV लॉन्च के लिए स्पष्ट समय सीमा और मजबूत ऑर्डर बुक को देखते हुए ब्रोकर ने इस पर बुलिश नजरिया अपनाया है।

    Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, M&M का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

    M&M

    दूसरे ऑटो शेयरों की बात करें तो M&M का शेयर BSE पर 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,440.75 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। स्टॉक ने 7 जून, 2023 को हिट किये अपने पिछले उच्च 1,420 रुपये को पार कर लिया।

    क्रिसिल रेटिंग्स को उम्मीद है कि Scorpio N and XUV 700 और Thar सहित लॉन्च किए गए मॉडल्स की मजबूत ऑर्डर बुक को देखते हुए ऑटो सेगमेंट अच्छे वॉल्यूम के साथ रिपोर्ट करना जारी रखेगा। इसके अलावा M&M द्वारा नए मॉडल जोड़ने की उम्मीद है, जिसमें XUV-400 व्हीकल रिफ्रेश शामिल हैं।

    Tata Motors

    टाटा ग्रुप के टाटा मोटर्स के शेयर आज इंट्रा-डे कारोबार में 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 597.90 रुपये के नए मल्टी-ईयर हाई पर पहुंच गए। पिछले चार कारोबारी दिनों में, इसमें 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसकी वजह ये है कि टाटा टेक्नोलॉजीज को आईपीओ से धन जुटाने के लिए बाजार नियामक Sebi की मंजूरी मिल गई है। टाटा समूह की ऑटोमोबाइल कंपनी का शेयर 3 फरवरी 2015 को हिट किये गए 606 रुपये के अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर के करीब कारोबार कर रहा था।

    आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के विश्लेषकों ने स्टॉक पर 700 रुपये प्रति शेयर के लक्ष्य मूल्य के साथ शेयर पर 'खरीदारी' की रेटिंग बरकरार रखी है।

     

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।