Get App

Axis AMC अब ऊंची उड़ान भरने को तैयार, सीईओ गोपकुमार ने बताया प्लान

एक्सिस एएमसी के सीईओ और एमडी बी गोपकुमार ने कहा कि टीम को मजबूत बनाने के लिए रिस्क, कंप्लायंस और लीगल के लिए अलग-अलग हेड की नियुक्ति की गई है। कंपनी ने नए चीफ ऑपरेटिंग अफसर को नियुक्त किया है। इससे कंपनी के पास ऐसे प्रोफेशनल्स हैं, जिनके पास 20 सालों का अनुभव है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 12, 2025 पर 2:45 PM
Axis AMC अब ऊंची उड़ान भरने को तैयार, सीईओ गोपकुमार ने बताया प्लान
एक्सिस एएमसी में इक्विटी से जुड़े 9 फंड मैनेजर्स और 16 एनालिस्ट्स हैं।

एक्सिस एसेट मैनेजमेंट कंपनी अब ऊंची उड़ान भरने को तैयार है। बीते दो साल कंपनी के लिए काफी मुश्किल रहे। कंपनी पर डीलर की गतिविधियों पर नजर नहीं रखने के आरोप लगे। इससे ट्रेड में फ्रंट-रनिंग जैसे मामले सामने आए। कंपनी को कई एंप्लॉयीज के खिलाफ एक्शन लेना पड़ा। इसका असर म्यूचुअल फंड कंपनी की साख पर पड़ा। सीईओ और एमडी बी गोपकुमार ने मनीकंट्रोल से बातचीत में कंपनी के प्लान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कंपनी अब संकट से बाहर आ चुकी है।

गोपकुमार ने 2023 में संभाली थी जिम्मेदारी

गोपकुमार ने कहा, "मैंने अप्रैल 2023 में एक्सिस एएमसी को ज्वाइन किया था। तब से मेरा लक्ष्य रिस्क मैनेजमेंट में अनुशासन के साथ बेहतर प्रदर्शन रहा है। इनवेस्टमेंट में जिम्मेदारी के साथ हमने स्टेकहोल्डर्स के साथ भरोसेमंद रिश्ता बनाने की कोशिश की।" उन्होंने कहा कि कंपनी ने सेबी के साथ सेटलमेंट किया। सेबी के 1996 के एमएफ रेगुलेशन के तहत कोई कंपनी गलती स्वीकार या इनकार किए बगैर सेटलमेंट कर सकती है। इससे रेगुलेटर से जुड़े मसले बंद हो जाते हैं।

टीम में 20 साल से ज्यादा अनुभव वाले प्रोफेशनल्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें