शराब कंपनी का मुनाफा हुआ दोगुना, शेयर 8% उछला, एक साल में 100% से अधिक चढ़ा भाव

Tilaknagar Industries Shares: तिलकनगर इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज 12 अगस्त को तेज उछाल देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 8.4% उछलकर 511 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। यह तेजी कंपनी के जून तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद आई। शराब कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 121.25 फीसदी बढ़कर 88.5 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Aug 12, 2025 पर 2:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tilaknagar Industries Shares: कंपनी का रेवेन्यू जून तिमाही में सालाना आधार पर 30.7% बढ़कर 409 करोड़ रुपये रहा

Tilaknagar Industries Shares: तिलकनगर इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज 12 अगस्त को तेज उछाल देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 8.4% उछलकर 511 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। यह तेजी कंपनी के जून तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद आई। शराब कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 121.25 फीसदी बढ़कर 88.5 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 40 करोड़ रुपये रहा था। वहीं इसका रेवेन्यू इस दौरान 30.7 फीसदी बढ़कर 409 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाबी में 313 करोड़ रुपये रहा था।

ऑपरेटिंग मोर्चे पर बात करें तो, कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) 89 फीसदी बढ़कर 94.5 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 50 करोड़ रुपये रहा था। EBITDA मार्जिन 700 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 23.1 फीसदी पर पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 16 फीसदी रहा था।

कंपनी के बोर्ड ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, प्राग डिस्टिलरी (पी) के लिए 25 करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडिचर को भी मंजूरी दे दी है। इस राशि का इस्तेमाल कंपनी की मौजूदा बॉटलिंग क्षमता का विस्तार करने में किया जाएगा।


इस प्रोजेक्ट से प्राग की मौजूदा क्षमता लगभग छह लाख केस प्रति साल से बढ़कर 36 लाख केस प्रति साल हो जाएगी। यानी सालाना करीब 30 लाख केस की बढ़ोतरी। फिलहाल कंपनी 100 प्रतिशत क्षमता यूटिलाइजेशन पर चल रही है, और इस विस्तार के अगले 12 महीनों में पूरा होने की उम्मीद है।

पिछले महीने, कंपनी ने 4,150 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर पेरनोड रिकार्ड इंडिया से इंपीरियल ब्लू ब्रांड्स के अधिग्रहण की घोषणा की थी। इसके साथ ही देश के व्हिस्की सेगमेंट में भी कंपनी ने प्रवेश कर लिया।

इस अधिग्रहण के साथ ही कंपनी अब ब्रांडी और व्हिस्की सेगमेंट की बड़ी कंपनियों में एक बन जाएगी। ये दोनों सेगमेंट, इंडियन-मेड फॉरेन लिकर (IMFL) की सबसे बड़ी कैटेगरी हैं।

दोपहर 1.45 बजे के करीब, तिलकनगर इंडस्ट्री के शेयर 5.56 फीसदी की तेजी के साथ 498.55 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। साल 2025 में अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 19 फीसदी की तेजी आ चुकी है। वहीं पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को 106.95% का रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में 6 कारणों से भारी उठापटक, सेंसेक्स दिन के हाई से 600 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।