Axis Bank ने राजीव मंत्री को नया सीएफओ नियुक्त किया, 28 सितंबर को संभालेंगे नई जिम्मेदारी

राजीव मंत्री मंत्री अभी Bandhan Bank में एक्जिक्यूटिव प्रेसिडेंट एवं सीएफओ हैं। उन्होंने करियर में नए मौके के इस्तेमाल में दिलचस्पी बताते हुए जून में इस्तीफा दे दिया था। बंधन बैंक में नोटिस पीरियड की पॉलिसी के मुताबिक, बैंक में उनका अंतिम वर्किंग डे 25 सितंबर होगा

अपडेटेड Jul 18, 2026 पर 8:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक्सिस बैंक के बोर्ड ने 18 जुलाई को बोर्ड की हुई बैठक में मंत्री की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

एक्सिस बैंक ने राजीव मंत्री को नया चीफ फाइनेंशियल अफसर (सीएफओ) नियुक्त किया है। बैंक ने 18 जुलाई को रेगुलेटरी फाइलिंग में यह बताया। मंत्री 28 सितंबर को नई जिम्मेदारी संभालेंगे। पिछले महीने पुनीत शर्मा ने बैंक के सीएफओ पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने अपनी प्रोफेशनल जर्नी का नया चरण शुरू करने के लिए इस्तीफा दिया है।

मंत्री अभी बंधन बैंक में सीएफओ हैं

मंत्री अभी Bandhan Bank में एक्जिक्यूटिव प्रेसिडेंट एवं सीएफओ हैं। उन्होंने करियर में नए मौके के इस्तेमाल में दिलचस्पी बताते हुए जून में इस्तीफा दे दिया था। बंधन बैंक में नोटिस पीरियड की पॉलिसी के मुताबिक, बैंक में उनका अंतिम वर्किंग डे 25 सितंबर होगा। तीन दिन बाद वह एक्सिस बैंक में नई जिम्मेदारी संभाल लेंगे।


नियुक्ति के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

एक्सिस बैंक के बोर्ड ने 18 जुलाई को बोर्ड की हुई बैठक में मंत्री की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बैंक ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि नॉमिनेशन एंड रेम्यूनरेशन कमेटी और ऑडिट कमेटी की सिफारिश पर बोर्ड ने नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी। एक्सिस बैंक देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों में शामिल है।

फाइनेंस में तीन दशकों का अनुभव

मंत्री को फाइनेंस के फील्ड में करीब तीन दशकों का अनुभव है। 49 साल के मंत्री बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज इंडस्ट्री (BFSI) में कई सीनियर पदों पर रह चुके हैं। बंधन बैंक में आने से पहले वह सिटीबैंक,स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक और Mashreq में थे। वह भारत के अलावा सिंगापुर और यूएई में रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: HDFC Bank ने अब तक नहीं किया है सीईओ पद पर शशिधर जगदीशन की पुनर्नियुक्ति का ऐलान

मंत्री ने विदेश से एमबीए की पढ़ाई की है

एक्सिस बैंक के नए सीएफओ एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। उन्होंने INSEAD से ग्लोबल एग्जिक्यूटिव एमबीए की डिग्री ली है। उन्हें फाइनेंस, स्ट्रेटेजी, रेगुलेटरी एंगेजमेंट, कैपिटल मैनेजमेंट, कॉर्पोरेट गवर्नेंस और बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन का अनुभव है। एक्सिस बैंक ने कहा है कि मंत्री आरबीआई की तरफ से तय योग्यता की शर्तें पूरी करते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।