Credit Cards

Hot Stock : एक्सिस बैंक, Grindwell Norton और भारत फोर्ज के शेयरों में शॉर्ट टर्म में 13% तक मुनाफा कमाने का मौका

Nifty 50 के लिए 18,200 पर स्ट्रॉन्ग सपोर्ट है। उसके बाद 18,000 पर सपोर्ट है। तेजी की स्थिति में 18,887 पर रेसिस्टेंस है। यह इंडेक्स का लाइफ टाइम हाई भी है। उसके बाद इसे 19,055 पर रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ेगा। निफ्टी के लिए ओवरऑल ट्रेंड पॉजिटिव दिखता है। हम आने वाले हफ्तों में इसके पहले 18,887 फिर 19,055 की तरफ बढ़ते देख सकते हैं

अपडेटेड Jun 09, 2023 पर 8:19 PM
Story continues below Advertisement
वीकली चार्ट पर निफ्टी मार्च 2023 से ही राइजिंग वेज प्राइस पैटर्न बनाता आ रहा है। डेली टाइम फ्रेम पर स्विंग बेसिस पर निफ्टी को हायर हाई हायर लो बनाते देखा जा सकता है। यह भी अपट्रेंड जारी रहने का संकेत देता है।

Nifty 50 को मार्च 2023 मे 16,800 पर स्ट्रॉन्ग सपोर्ट मिला था। उसके बाद इसमें जबरदस्त तेजी दिखी। यह अपने लाइफ-टाइम हाई के करीब बना हुआ है। यह इंडेक्स में मजबूत अपट्रेंड का संकेत देता है। वीकली चार्ट पर निफ्टी मार्च 2023 से ही राइजिंग वेज प्राइस पैटर्न बनाता आ रहा है। डेली टाइम फ्रेम पर स्विंग बेसिस पर निफ्टी को हायर हाई हायर लो बनाते देखा जा सकता है। यह भी अपट्रेंड जारी रहने का संकेत देता है। मोमेंटम इंडिकेटर RSI डेली, वीकली और मंथली यानी सभी टाइम फ्रेम पर 60 के ऊपर बना हुआ है। यह भी इंडेक्स में स्ट्रॉन्ग पॉजिटिव मोमेंटम का संकेत देता है।

Nifty 50 के लिए 18,200 पर स्ट्रॉन्ग सपोर्ट है। उसके बाद 18,000 पर सपोर्ट है। तेजी की स्थिति में 18,887 पर रेसिस्टेंस है। यह इंडेक्स का लाइफ टाइम हाई भी है। उसके बाद इसे 19,055 पर रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ेगा। निफ्टी के लिए ओवरऑल ट्रेंड पॉजिटिव दिखता है। हम आने वाले हफ्तों में इसके पहले 18,887 फिर 19,055 की तरफ बढ़ते देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : F&O Manual: 43700 के नीचे फिसलने पर बैंक निफ्टी में आएगी और गिरावट


GEPL Capital के एवीपी (टेक्निकल रिसर्च) विदनयन सावंत का मानना है कि अगले 2-3 हफ्तों में निम्नलिखित शेयरों पर दांव लगाने से अच्छा मुनाफा हो सकता है:

Axis Bank

इस स्टॉक का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस (LTP) 962.10 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 1,100 रुपये है। इसमें 930 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 13 फीसदी कमाई का मौका दिख रहा है। इस स्टॉक ने 830 के लेवल पर अपनी दिशा में बदलाव का संकेत दिया है। यह बुलिश सेंटिमेंट बढ़ने का संकेत है। इसके अलावा राउंडिंग बॉटम पैटर्न से हालिया ब्रेकआउट का मतलब इस शेयर में तेजी के ट्रेंड की शुरुआत है। यह स्टॉक अपने सभी अहम मूविंग एवरेजेज खासकर 50, 100 और 200-डे EMA से ऊपर कारोबार कर रहा है। इससे अपट्रेंड की पुष्टि होती है। मोमेंटम इंडिकेटर RSI डेली और वीकली चार्ट पर 50 से ऊपर बना हुआ है। यह राइजिंग मोमेंटम का संकेत है।

Grindwell Norton

इस शेयर का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 2,138.30 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 2,385 रुपये है। इसमें 2,010 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसमें अगले 2-3 हफ्तों में 11 फीसदी प्रॉफिट कमाने की गुंजाइश दिख रही है। इस स्टॉक ने बेयरिश ट्रेंडलाइन पर अपनी दिशा में बदलाव का संकेत दिया है। डबल-बॉटम पैटर्न से ब्रेकआउट पैटर्न अपवार्ड ट्रेंड की शुरुआत का संकेत दे रहा है। इस शेयर ने मिड-मई 2023 में गोल्डन क्रॉस बनाया है। इससे भी अपवार्ड ट्रेंड की शुरुआत का संकेत मिलता है। मोमेंटम इंडिकेटर RSI राइजिंग ट्रेंड दिखा रहा है। यह लगातार 50 से ऊपर बना रहा है। यह प्राइस में मोमेंटम बढ़ने का संकेत देता है।

Bharat Forge

इस स्टॉक का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 818 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 910 रुपये है। इसमें 784 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसमें शॉर्ट टर्म में 11 फीसदी मुनाफा कमाने का मौका दिख रहा है। यह तीन महीने के अपने हाई से लगातार ऊपर बना हुआ है। इससे पहले इसने 595-919 लेवल के लास्ट एडवान्समेंट से 50 फीसदी Fibonacci retracement के 50 फीसदी पर सपोर्ट लिया था। यह तेजी के ट्रेंड की शुरुआत का संकेत है। वीकली चार्ट पर इसने हायर टॉप हायर बॉटम का बुलिश स्ट्रक्चर बनाना जारी रखा है। डेली टाइमफ्रेम पर इसने वॉल्यूम कनफर्मेशन के साथ डबल बॉटम प्राइस पैटर्न ब्रेकआउट दिया है। वीकली टाइमफ्रेम पर मोमेंटम इंडिकेटर RSI बढ़ रहा है। यह 55 के लेवल से ऊपर बना रहा है। यह भी पॉजिटिव मोमेंटम की मौजूदगी का संकेत है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।