Relaxo Footwears Share Price: रिलैक्सो का शेयर बना रॉकेट, 17 फीसदी उछला

Relaxo Footwears Share Price: रिलैक्सो फुटवियर्स के शेयरों में तेजी के साथ ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी उछाल दिखा। यह शेयर पिछले साल सितंबर में 52 हफ्ते के हाई यानी 526 रुपये पर पहुंच गया था। उसके बाद शेयरों में तेज गिरावट दिखी थी। इस साल मार्च में इसका भाव 236 रुपये पर आ गया था

अपडेटेड Jul 17, 2026 पर 1:34 PM
कंपनी का शेयर 1 बजे एनएसई में 16.77 फीसदी चढ़कर 427.80 रुपये पर चल रहा था।

Relaxo Footwears Share Price: रिलैक्सो फुटवियर्स के शेयरों को 17 जुलाई को पंख लग गए। शेयर सुबह में मजबूत खुले। उसके बाद अच्छी खरीदारी से शेयरो में जबर्दस्त तेजी दिखी। 1 बजे कंपनी का शेयर एनएसई में 16.77 फीसदी चढ़कर 427.80 रुपये पर चल रहा था। इसके साथ ही शेयरों में बीते 3 दिन से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया।

शेयर में ट्रेडिंग वॉल्यूम भी बढ़ा

Relaxi Footwears के शेयरों में तेजी के साथ ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी उछाल दिखा। यह शेयर पिछले साल सितंबर में 52 हफ्ते के हाई यानी 526 रुपये पर पहुंच गया था। उसके बाद शेयरों में तेज गिरावट दिखी थी। इस साल मार्च में इसका भाव 236 रुपये पर आ गया था। यह इसका 52 हफ्ते का सबसे कम प्राइस है। इसके बाद शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली है।


तेजी के ट्रेंड में दिख रहा शेयर 

एक्सपर्ट्स का कहना है कि रिलैक्सो फुटवियर्स का शेयर चार्ट पर स्ट्रॉन्ग दिख रही है। मोमेंटम इंडिकेटर्स भी पॉजिटिव दिख रहे हैं। यह शेयर बीते कई हफ्तों से हायर हाई और हायर लो बना रहा है। इस स्टॉक के तेजी में होने का संकेत है। हालांकि, यह स्टॉक अब भी पिछले साल सितंबर के अपने 52 हफ्ते के प्राइस से नीचे है।

मार्केट कैपिटलाइजेशन 10773 करोड़ पहुंचा

यह देश में फुटवियर बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। यह कई ब्रांड्स के तहत जूते और चपल बेचती है। इनमें फ्लाइट, रैलेक्सो, बाहमास, स्पार्क्स शामिल हैं। 17 जुलाई को आई तेजी से कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 10,773 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके डिविडेंड पेआउट का रिकॉर्ड काफी अच्छा है। इसकी डिविडेंड यील्ड 0.69 फीसदी है।

यह भी पढ़ें: Ceat Share Price: सीएट का शेयर क्रैश, जून तिमाही में प्रॉफिट 96% गिरने का असर

शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांकों में अच्छी तेजी

17 जुलाई को शेयर बाजारों में अच्छी तेजी दिखी। निफ्टी 1:15 बजे निफ्टी 0.82 फीसदी यानी 197 अंक चढ़कर 24,269 पर चल रहा था। सेंसेक्स 1.02 फीसदी यानी 774 अंक की तेजी के साथ 77,964 पर था। बैंक निफ्टी में भी 0.91 फीसदी की मजबूती दिखी। हालांकि, मिडकैप शेयर दबाव में थे।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।