बाजार में आज बैंकिंग शेयरों का जलवा है। बैंक निफ्टी में 750 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल आया है। निफ्टी भी करीब 200 प्वाइंट चढ़कर 24400 के करीब पहुंचा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी हल्की खरीदारी रही। इस बीच शानदार Q2 नतीजों से ICICI बैंक में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। अनुमान से ज्यादा मुनाफा और ब्याज से कमाई रही। उधर ठीक-ठाक रिजल्ट के बाद बंधन बैंक में जोरदार तेजी देखवे को मिल रही है। शेयर 8% उछलकर वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा भी 5% ऊपर है।ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
