Hot Stocks:दायरे में रहेगा निफ्टी, आज की तीन शॉर्ट टर्म पिक्स में जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है डबल डिजिट कमाई

बॉयोकॉन में 370 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 460 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस शेयर में 17 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.

अपडेटेड Feb 04, 2022 पर 9:22 AM
निफ्टी 17,000-17,800 के दायरे में फंसा नजर आएगा। किसी बड़ी तेजी के लिए निफ्टी के लिए 17,750-17,800 का रजिस्टेंस तोड़कर इसके ऊपर टिकना होगा

Malay Thakkar,GEPL CAPITAL

पिछले 5-6 कारोबारी सत्रों और बजट सेशन के बाद निफ्टी में अच्छी तेजी देखने को मिली। 16,840 -17,800 से करीब 1,000 अंकों की रैली के बाद निफ्टी को अब 20-day SMA यानी 17750 के आसपास सपोर्ट है। उसके बाद 17,250 पर अगला सपोर्ट है। पिछले दो कारोबारी सत्रों से निफ्टी को 17,750-17,800 के जोन में रजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 17,440 (50-day SMA)पर पहला और 17,250 पर दूसरा सपोर्ट है।

उम्मीद है कि निफ्टी 17,000-17,800 के दायरे में फंसा नजर आएगा। किसी बड़ी तेजी के लिए निफ्टी के लिए 17,750-17,800 का रजिस्टेंस तोड़कर इसके ऊपर टिकना होगा।


Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

आज के तीन बॉय कॉल जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है डबल डिजिट कमाई

Axis Bank: Buy | LTP: Rs 799.55 |एक्सिस बैंक में 760 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 936 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस शेयर में 17 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

Maruti Suzuki: Buy | LTP: Rs 8,593.65 |मारुति सुजुकी में 8,200 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 10,000 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस शेयर में 16 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

Biocon: Buy | LTP: Rs 392.70 |बॉयोकॉन में 370 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 460 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस शेयर में 17 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।