Get App

Axis Bank Outlook: चार महीने में ही 49% मिला रिटर्न, अभी डिस्काउंट पर निवेश का मौका, ये है टारगेट प्राइस

Axis Bank Share Price: एक्सिस बैंक ने चार महीने में निवेशकों को 49 फीसदी का रिटर्न दिया। इसके शेयर अभी करीब तीन फीसदी डिस्काउंट पर हैं और बाजार के जानकारों के मुताबिक यह निवेश का बेहतर मौका है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 26, 2022 पर 1:17 PM
Axis Bank Outlook: चार महीने में ही 49% मिला रिटर्न, अभी डिस्काउंट पर निवेश का मौका, ये है टारगेट प्राइस
Axis Bank के शेयर शुक्रवार को 887.65 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। इसका मार्केट कैप 2,72,816.90 करोड़ रुपये है।

Axis Bank Share Price: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों ने चार महीने में निवेशकों को 49 फीसदी का रिटर्न दिया। इसके शेयर करीब तीन फीसदी डिस्काउंट पर हैं और बाजार के जानकारों के मुताबिक यह निवेश का बेहतर मौका है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसके शेयर 1195 रुपये के भाव पर पहुंच सकते हैं जो मौजूदा भाव से करीब 35 फीसदी अपसाइड है। एक्सिस बैंक के शेयर शुक्रवार को 887.65 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। इसका मार्केट कैप 2,72,816.90 करोड़ रुपये है।

Axis Bank पर एक्सपर्ट्स क्यों लगा रहे हैं दांव

पिछले तीन साल में एक्सिस बैंक ने तकनीक में भारी निवेश किया है और पोर्टफोलियो में बदलाव किया है। इसका पॉजिटिव रिजल्ट मार्जिन पर दिखने लगा है। एक्सिस बैंक का यह निवेश आगे भी जारी रह सकता है और कंपनी मुनाफा बढ़ाने पर फोकस कर रही है। बैंक की एसेट क्वालिटी बेहतर हो रही है। इन सब बातों को देखते हुए घरेलू ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने एक्सिस बैंक को 1195 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने 1130 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें