Axis Bank Shares: निजी सेक्टर के बैंक Axis Bank के शेयरों में बिकवाली का तेज दबाव दिख रहा हैं। चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2024 के कमजोर नतीजे ने इसके शेयरों पर अच्छा-खासा दबाव बनाया। इस दबाव में आज इसके शेयर करीब 7 फीसदी टूट गए। कारोबार आगे बढ़ने पर रिकवरी भी हल्की ही हुई है। दिन के आखिरी में BSE पर यह 5.19 फीसदी की गिरावट के साथ 1175.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में यह 6.76 फीसदी फिसलकर 1156.00 रुपये के भाव तक आ गया था। अब आगे की बात करें तो ब्रोकरेजेज के दिए टारगेट के हिसाब से इसे निवेश के सुनहरे मौके के तौर पर देखना चाहिए।
Axis Bank के लिए कैसी रही जून तिमाही
ब्रोकरेजेज का एक्सिस बैंक पर क्या रुझान है, इससे जानने से पहले यह देख लेते हैं कि एक्सिस बैंक के लिए जून तिमाही कैसी रही। एक्सिस बैंक को जून तिमाही में 6,035 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल हुआ। हालांकि सालाना आधार पर यह 4 फीसदी अधिक रही लेकिन मुनाफे की ग्रोथ उम्मीद से कम रही। ब्याज से इसकी आय 18 फीसदी उछलकर 25,557 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
ब्रोकरेजेज का क्या है रुझान?
Citi: न्यूट्रल | टारगेट प्राइस: ₹1,320
सिटी ने एक्सिस बैंक की रेटिंग को डाउनग्रेड कर खरीदारी से न्यूट्रल कर दिया है। इसके अलावा टारगेट प्राइस भी घटाकर 1370 रुपये से 1320 रुपये कर दिया है। सिटी ने एसेट क्वालिटी के कमजोर होने के साथ-साथ ग्रोथ और RoA के सुस्त होने के चलते ही कटौती की है। बढ़ी हुई ग्रॉस एनपीए और क्रेडिट कॉस्ट में उछाल के चलते रिकवरी कम हुई।
Bernstein: आउटपरफॉर्म | टारगेट प्राइस: ₹1,420
वैश्विक ब्रोकरेज फर्म बर्न्स्टीन ने इसकी आउटपरफॉर्म रेटिंग में कोई बदलाव नहीं किया है और टारगेट प्राइस 1420 रुपये फिक्स किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक उम्मीद से अधिक क्रेडिट कॉस्ट का इसके शुद्ध मुनाफे पर असर पड़ा। इसके अलावा डिपॉजिट ग्रोथ भी बाकी बैंकों के मुकाबले सुस्त रही। ब्रोकरेज के मुताबिक नेट इंटेरेस्ट मार्जिन (NIM) तिमाही आधार पर 0.06-0.07 फीसदी और कम रही होती, अगर जून तिमाही में इसे इनकम टैक्स रिफंड पर ब्याज न मिला होता।
Nuvama: बाय | टारगेट प्राइस: ₹1,430
नुवामा ने इसकी खरीदारी की रेटिंग तो बरकरार रखी है लेकिन टारगेट प्राइस को 1500 रुपये से घटाकर 143 रुपये कर दिया है। तिमाही आधार पर एलडीआर (लोन-टू-डिपॉजिट रेश्यो) में तेजी और क्रेडिट कॉस्ट में तेज उछाल के चलते इसकी कारोबारी सेहत को झटका लगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।