Top Bullish Stocks: हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर GST घटाने का फैसला टलने से पूरे इंश्योरेंस सेक्टर निराश है। SBI LIFE , HDFC LIFE, ICICI PRU, BAJAJ FINSERV 2 से 3 परसेंट तक गिरे है। GST की दरें घटने से नमकीन बनाने वाली कंपनियों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है । बीकाजी, प्रताप और गोपाल स्नैक्स के शेयर 3 से 4 परसेंट भागे है। बैंकिंग-फाइनेंस को छोड़ सभी सेक्टर्स में खरीदारी का मूड देखने को मिल रहा है। ऐसे में बाजार जानकार आपके निवेश को और भी बेहतर बनाने के लिए कुछ चुनिंदा स्टॉक लेकर आए है जिनमें दांव लगाकर आपकी कमाई दोगुनी हो सकती है। आइए इन स्टॉक्स पर डालते हैं एक नजर।
