Azad Engineering का शेयर 6% उछला, ₹960 करोड़ के नए ऑर्डर ने बढ़ाई खरीद

Azad Engineering Share Price: कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि यह कॉन्ट्रैक्ट 6 साल के अंदर पूरा किया जाना है। इससे पहले नवंबर 2024 में आजाद इंजीनियरिंग ने जापान की मित्सुबिशी हैवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ एक लॉन्ग टर्म कॉन्ट्रैक्ट एंड प्राइस एग्रीमेंट किया था

अपडेटेड Jan 16, 2025 पर 3:58 PM
Story continues below Advertisement
यह 3 महीनों के अंदर Azad Engineering को मिला दूसरा ऑर्डर है।

Azad Engineering Stock Price: आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों में 16 जनवरी को दिन में 9 प्रतिशत तक की तेजी आई और बीएसई पर कीमत 1732.55 रुपये के हाई तक गई। कारोबार बंद होने पर शेयर 6 प्रतिशत बढ़त के साथ 1680.35 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसने अमेरिका की GE Vernova International LLC के साथ एक लॉन्ग टर्म सप्लाई एग्रीमेंट किया है। यह एग्रीमेंट एडवांस्ड गैस टर्बाइन इंजनों के लिए कॉम्प्लेक्स रोटेटिंग और स्टेशनरी एयरफॉइल्स की सप्लाई के लिए है।

Azad Engineering क्लीन एनर्जी, एयरोस्पेस, डिफेंस, तेल और गैस, और स्टैंडअलोन पावर सप्लाई (SPS) जैसे उद्योगों के लिए प्रिसीजन-फोर्ज्ड और मशींड कंपोनेंट्स बनाती है। कंपनी को मिले इस कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू 11.2 करोड़ डॉलर या 960 करोड़ रुपये है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि यह कॉन्ट्रैक्ट 6 साल के अंदर पूरा किया जाना है।

3 महीनों के अंदर दूसरा ऑर्डर 


यह 3 महीनों के अंदर कंपनी को मिला दूसरा ऑर्डर है। इससे पहले नवंबर 2024 में आजाद इंजीनियरिंग ने जापान की मित्सुबिशी हैवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ एक लॉन्ग टर्म कॉन्ट्रैक्ट एंड प्राइस एग्रीमेंट (LTCPA) किया था। इस कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू 8.28 करोड़ डॉलर (लगभग 700 करोड़ रुपये) थी।

Jupiter Wagons के शेयरों में धड़ाधड़ खरीद, एक झटके में कीमत 16% तक उछली

एक साल में Azad Engineering शेयर 148 प्रतिशत चढ़ा

आजाद इंजीनियरिंग का मार्केट कैप 9,900 करोड़ रुपये है। बीएसई के मुताबिक, शेयर एक साल में 150 प्रतिशत उछला है। वहीं एक सप्ताह में 4 प्रतिशत नीचे आया है। कंपनी में सितंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 65.90 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

सितंबर तिमाही में मुनाफा 42 प्रतिशत बढ़ा

आजाद इंजीनियरिंग का जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 42.3 प्रतिशत बढ़कर 21.07 करोड़ रुपये रहा था। स्टैंडअलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर 34.5 प्रतिशत बढ़कर 111.41 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA साल-दर-साल आधार पर 51.4 प्रतिशत बढ़कर 39.79 करोड़ रुपये और EBITDA मार्जिन 400 बेसिस पॉइंट्स की वृद्धि के साथ 35.7 प्रतिशत हो गया।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।