Jupiter Wagons के शेयरों में धड़ाधड़ खरीद, एक झटके में कीमत 14% उछली

Jupiter Wagons Stock Price: कंपनी में सितंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 68.11 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। रेलवे स्टॉक्स में आई तेजी की वजह यह उम्मीद है कि बजट 2025 में रेलवे के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर एलोकेशन पहले से अधिक रह सकता है

अपडेटेड Jan 16, 2025 पर 4:01 PM
Story continues below Advertisement
Jupiter Wagons का मार्केट कैप 21000 करोड़ रुपये हो गया है।

Jupiter Wagons Stock Price: ट्रेनों के लिए पैसेंजर कोच और फ्रेट वैगन बनाने वाली ज्यूपिटर वैगन्स के शेयर में 16 जनवरी को जबर्दस्त बढ़त दिखाई दी। रेलवे स्टॉक्स में तेजी के माहौल के बीच इस स्टॉक में भी बंपर खरीद के चलते कीमत 18 प्रतिशत तक उछल गई। ज्यूपिटर वैगन्स का शेयर बीएसई पर सुबह बढ़त के साथ 439.40 रुपये पर खुला और फिर 514.30 रुपये के हाई तक गया।कारोबार बंद होने पर शेयर 14 प्रतिशत बढ़त के साथ 494.85 रुपये पर सेटल हुआ।

रेलवे स्टॉक्स में आई तेजी की वजह यह उम्मीद है कि बजट 2025 में रेलवे के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर (Capex) एलोकेशन पहले से अधिक रह सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 के बजट में रेलवे सेक्टर के लिए कैपेक्स में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इससे वित्त वर्ष 2026 के लिए कैपेक्स वित्त वर्ष 2025 में एलोकेट 2.65 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है।

एक साल में Jupiter Wagons शेयर 29% चढ़ा


Jupiter Wagons का मार्केट कैप 21000 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले एक साल में शेयर की कीमत 29 प्रतिशत चढ़ी है। कंपनी में सितंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 68.11 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है और इसने 5 जुलाई 2024 को बीएसई पर 52 सप्ताह का उच्च स्तर 748.05 रुपये छुआ था। 52 सप्ताह का निचला स्तर 301 रुपये 14 मार्च 2024 को देखा गया था। शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 519.65 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 346.45 रुपये है। सर्किट लिमिट 20 प्रतिशत है।

Kalyan Jewellers का शेयर लगातार दूसरे दिन टूटा, 6% की झेल रहा मार

ज्यूपिटर वैगन्स की वित्तीय स्थिति

जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 973.63 करोड़ रुपये रहा था। शुद्ध मुनाफा 88.62 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2024 में ज्यूपिटर वैगन्स की कुल आय सालाना आधार पर 77 प्रतिशत बढ़कर 3662.24 करोड़ रुपये रही। EBITDA 93 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 491.03 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर बढ़कर 13.5 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले 12.3 प्रतिशत था। वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 165 प्रतिशत बढ़कर 332.79 करोड़ रुपये हो गया।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।