Azad Engineering Stock Price: आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों में 16 जनवरी को दिन में 9 प्रतिशत तक की तेजी आई और बीएसई पर कीमत 1732.55 रुपये के हाई तक गई। कारोबार बंद होने पर शेयर 6 प्रतिशत बढ़त के साथ 1680.35 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसने अमेरिका की GE Vernova International LLC के साथ एक लॉन्ग टर्म सप्लाई एग्रीमेंट किया है। यह एग्रीमेंट एडवांस्ड गैस टर्बाइन इंजनों के लिए कॉम्प्लेक्स रोटेटिंग और स्टेशनरी एयरफॉइल्स की सप्लाई के लिए है।
