Get App

Bai Kakaji Polymers: बोतलों की कैप बनाने वाली कंपनी बढ़त में लिस्ट, शेयर ने 2% प्रीमियम पर की शुरुआत

Bai Kakaji Polymers Listing: वित्त वर्ष 2025 में शुद्ध मुनाफा 96 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 18.37 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का 105.17 करोड़ रुपये का IPO 5.71 गुना भरा था। अप्रैल-सितंबर 2025 ​के दौरान कंपनी पर 107.25 करोड़ रुपये की उधारी थी

Ritika Singhअपडेटेड Dec 31, 2025 पर 10:34 AM
Bai Kakaji Polymers: बोतलों की कैप बनाने वाली कंपनी बढ़त में लिस्ट, शेयर ने 2% प्रीमियम पर की शुरुआत
Bai Kakaji Polymers ने IPO से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 29.91 करोड़ रुपये जुटाए थे।

प्लास्टिक और पॉलिमर बेस्ड प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेडिंग से जुड़ी बाई काकाजी पॉलिमर्स का शेयर 31 दिसंबर को 2 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 190 रुपये पर लिस्ट हुआ। शेयर ने BSE SME पर शुरुआत की है। कंपनी का 105.17 करोड़ रुपये का IPO 5.71 गुना भरा था। IPO प्राइस 186 रुपये था। यह 23 दिसंबर को खुला था और 26 दिसंबर को बंद हुआ।

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 7.88 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 7.84 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 3.56 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

बाई काकाजी पॉलिमर्स हाई क्वालिटी प्लास्टिक ग्रेन्यूल्स पर फोकस करती है, जैसे कि PET प्रीफॉर्म्स, प्लास्टिक कैप, क्लोजर्स। ये अलग-अलग इंडस्ट्रियल कामों में इस्तेमाल होते हैं, खासकर पैक्ड वॉटर, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, जूस और डेयरी प्रोडक्ट्स में।

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें