Dhara Rail Projects की शानदार शुरुआत, शेयर 19% बढ़त में लिस्ट

Dhara Rail Projects Listing: कंपनी ने IPO से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 14.28 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी का पब्लिक इश्यू 111.90 गुना भरा था। वित्त वर्ष 2025 में रेवेन्यू 40 प्रतिशत बढ़कर 48 करोड़ रुपये रहा। अप्रैल-सितंबर 2025 के दौरान शुद्ध मुनाफा 7 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Dec 31, 2025 पर 10:38 AM
Story continues below Advertisement
Dhara Rail Projects का 50.20 करोड़ रुपये का IPO 23 दिसंबर को खुला था और 26 दिसंबर को बंद हुआ।

कॉन्ट्रैक्ट पर रेलवे प्रोजेक्ट एग्जीक्यूट करने वाली धरा रेल प्रोजेक्ट्स की 31 दिसंबर को NSE SME पर लिस्टिंग उत्साहजनक रही। शेयरों ने 19 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 150 रुपये पर शुरुआत की। IPO प्राइस 126 रुपये था। कंपनी का 50.20 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 23 दिसंबर को खुला था और 26 दिसंबर को बंद हुआ।

यह 111.90 गुना भरा था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 71.30 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 199.41 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 97.61 गुना सब्सक्राइब हुआ।

कंपनी ने IPO से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 14.28 करोड़ रुपये जुटाए थे। धरा रेल प्रोजेक्ट्स अपने पब्लिक इश्यू से हासिल हुए पैसों का इस्तेमाल कर्ज को कुछ हद तक या पूरी तरह से चुकाने के लिए, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।


कंपनी की वित्तीय सेहत

Dhara Rail Projects Ltd का वित्त वर्ष 2025 में रेवेन्यू 40 प्रतिशत बढ़कर 48 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 34.23 करोड़ रुपये था। शुद्ध मुनाफा 120 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 6.53 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो वित्त वर्ष 2024 में 2.97 करोड़ रुपये था। अप्रैल—सितंबर 2025 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 28.83 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 7 करोड़ रुपये रहा। इस बीच कंपनी पर 21.29 करोड़ रुपये की उधारी थी।

Nanta Tech Listing: ₹220 का शेयर ₹234 पर लिस्ट, तुरंत 5% उछाल के साथ लगा अपर सर्किट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।