Nanta Tech Listing: ₹220 का शेयर ₹234 पर लिस्ट, तुरंत 5% उछाल के साथ लगा अपर सर्किट

Nanta Tech Listing: नंता टेक लिमिटेड ऑडियो विजुअल इंटीग्रेशन, AV प्रोडक्ट सप्लाई और डिस्ट्रीब्यूशन, सर्विस रोबोट और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में माहिर है। वित्त वर्ष 2025 में रेवेन्यू 93 प्रतिशत बढ़कर 51.24 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Dec 31, 2025 पर 10:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Nanta Tech का 31.81 करोड़ रुपये का IPO 6.43 गुना भरा था।

नंता टेक के IPO निवेशकों को 31 दिसंबर को जबरदस्त खुशी हाथ लगी। कंपनी का शेयर BSE SME पर 6 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 234 रुपये पर लिस्ट हुआ। कुछ ही देर में यह 5 प्रतिशत उछला और 245.70 रुपये पर अपर सर्किट लग गया। यह 23 से 26 दिसंबर के बीच खुला था। IPO प्राइस 220 रुपये प्रति शेयर था।

नंता टेक लिमिटेड ऑडियो विजुअल (AV) इंटीग्रेशन, AV प्रोडक्ट सप्लाई और डिस्ट्रीब्यूशन, सर्विस रोबोट और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में माहिर है। कंपनी एंड-टू-एंड AV सॉल्यूशन देती है, जिनमें सिस्टम डिजाइन, इंटीग्रेशन, मैनेजमेंट और ऑन-साइट सपोर्ट शामिल है। यह कॉरपोरेट, शिक्षा, हॉस्पिटैलिटी, मैन्युफैक्चरिंग जैसे कई सेक्टर्स में क्लाइंट्स को सर्विसेज देती है।

Nanta Tech का 31.81 करोड़ रुपये का IPO 6.43 गुना भरा था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 12.98 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 7.03 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 2.91 गुना सब्सक्राइब हुआ था।


Nanta Tech की वित्तीय सेहत

वित्त वर्ष 2025 में नंता टेक का रेवेन्यू 93 प्रतिशत बढ़कर 51.24 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 26.60 करोड़ रुपये था। शुद्ध मुनाफा 84 प्रतिशत के उछाल के साथ 4.76 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024 में 2.59 करोड़ रुपये था। अप्रैल-सितंबर 2025 के दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1.93 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 21.55 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

कंपनी ने IPO से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 7.92 करोड़ रुपये जुटाए थे। पब्लिक इश्यू से हासिल पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैपिटल एक्सपेंडिचर से जुड़ी जरूरतों के लिए वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

Bai Kakaji Polymers: बोतलों की कैप बनाने वाली कंपनी बढ़त में लिस्ट, शेयर ने 2% प्रीमियम पर की शुरुआत

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।