भारत की टूव्हीलर मेकर बजाज ऑटो लिमिटेड (Bajaj Auto Ltd) संकट से जूझ रही ऑस्ट्रियाई बाइक मेकर KTM में मेजॉरिटी स्टेक हासिल करने की योजना बना रही है। बजाज ऑटो ऐसा अपने पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी बजाज ऑटो इंटरनेशनल होल्डिंग्स के माध्यम से करेगी। बजाज ऑटो इंटरनेशनल होल्डिंग्स बीवी ने 80 करोड़ यूरो (लगभग 7,765 करोड़ रुपये) के डेट फंडिंग पैकेज की व्यवस्था की है।
