Bajaj Auto के शेयर 1% लुढ़के, दिसंबर में अनुमान से कमजोर रहे बिक्री के आंकड़े

पिछले एक महीने में Bajaj Auto के शेयरों में 11 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसने 45 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 87 फीसदी का बंपर रिटर्न मिला है। पिछले तीन सालों में इसके निवेशकों को 92 फीसदी का मुनाफा हुआ है

अपडेटेड Jan 01, 2024 पर 2:12 PM
Bajaj Auto के शेयरों में आज 1 जनवरी को 1 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Bajaj Auto के शेयरों में आज 1 जनवरी को 1 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। इस समय यह स्टॉक 1.41 फीसदी लुढ़ककर 6,701.40 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, आज 1 जनवरी को कंपनी ने दिसंबर महीने के बिक्री से जुड़े आंकड़े जारी किए हैं। ये आंकड़े एनालिस्ट्स के अनुमान से कमजोर रहे। यही वजह है कि आज कंपनी के शेयरों में बिकवाली हो रही है।

    Bajaj Auto की 16 फीसदी बढ़ी बिक्री

    एक्सचेंज फाइलिंग के आंकड़ों से पता चला कि दिसंबर में कंपनी की कुल बिक्री दिसंबर 2022 से 16 फीसदी बढ़ी है। CNBC-TV18 पोल के अनुसार ऑटोमोबाइल कंपनी की बिक्री 25 फीसदी की वृद्धि के साथ 3.51 लाख यूनिट तक पहुंचने की उम्मीद थी।


    इसके घरेलू टू-व्हीलर सेगमेंट में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और 1.58 लाख यूनिट बिकीं। दिसंबर में इसी सेगमेंट का निर्यात मामूली 3 फीसदी बढ़कर 1.24 लाख यूनिट हो गया।

    दिसंबर 2023 में बजाज ऑटो की कमर्शियल व्हीकल की बिक्री दिसंबर 2022 में 34,462 यूनिट से 27 फीसदी बढ़कर 43,805 यूनिट हो गई। इससे घरेलू बिक्री में 41 फीसदी की वृद्धि के साथ 32,549 यूनिट हो गई। कमर्शियल व्हीकल का निर्यात सालाना आधार पर 2 फीसदी घटकर 11,256 यूनिट रह गया। पूरे साल 2023 में कंपनी की कुल बिक्री 7 फीसदी बढ़कर 32,82,357 यूनिट हो गई, जो 2022 में 30,68,129 यूनिट थी।

    कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

    पिछले एक महीने में Bajaj Auto के शेयरों में 11 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसने 45 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 87 फीसदी का बंपर रिटर्न मिला है। पिछले तीन सालों में इसके निवेशकों को 92 फीसदी का मुनाफा हुआ है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।