बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के शेयरों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़ोतरी रही। कंपनी का शेयर 18 अगस्त को कारोबार के दौरान तकरीबन 1.5 पर्सेंट तक चढ़ गया। बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) राहुल बजाज ने ऐलान किया है कि कंपनी की योजना अपनी पॉपुलर बाइक पल्सर (Pulsar) को अपग्रेड करने की है। पिछले तीन दिनों में कंपनी के शेयरों में तकरीबन 7 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 18 सितंबर को कंपनी का शेयर 0.90 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 5,176.65 रुपये पर बंद हुआ।
राजीव बजाज ने सीएनबीसी-टीवी18 (CNBC-TV18) से बातचीत में कहा कि पल्सर के नए मॉडलों के तहत कंपनी 6 अपग्रेड पेश करने की तैयारी में है। उनके मुताबिक, मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में 'अब तक का सबसे बड़ा पल्सर' लॉन्च किया जाएगा। बजाज का यह भी कहना था कि इन मॉडलों को पेश करने का मकसद मिड-सेगमेंट बाइक में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़ाना है, जो फिलहाल 30 पर्सेंट है। उनका यह भी कहना था कि कंपनी इस सेगमेंट में मार्केट लीडर बनना चाहती है।
मिड-सेगमेंट बाइक (खास तौर पर 125 से 200 सीसी रेंज में) में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिल रही है और बजाज ऑटो का पूरा फोकस इस ट्रेंड पर है। इस सेगमेंट में कंपनी के मार्केट शेयर में भी बढ़ोतरी हुई है और यह अब 30 पर्सेंट पर पहुंच गया है। हालांकि, बजाज ने आगामी फेस्टिव सीजन और एंट्री-लेवल सेगमेंट वाली बाइक (खास तौर पर 100 सीसी) के भविष्य को लेकर चिंता जताई।
राजीव बजाय का यह भी कहना था कि एंट्री-लेवल बाइक के कंज्यूमर्स अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं, जिसका असर पेट्रोसे चलने वाले स्कूटर और मोटरसाइकिल पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस सेगमेंट में कोविड के पहले के दौर की ग्रोथ मुश्किल है, बशर्ते कुछ बिल्कुल नया ट्रेंड बाजार में देखने को मिले।