बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के शेयरों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़ोतरी रही। कंपनी का शेयर 18 अगस्त को कारोबार के दौरान तकरीबन 1.5 पर्सेंट तक चढ़ गया। बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) राहुल बजाज ने ऐलान किया है कि कंपनी की योजना अपनी पॉपुलर बाइक पल्सर (Pulsar) को अपग्रेड करने की है। पिछले तीन दिनों में कंपनी के शेयरों में तकरीबन 7 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 18 सितंबर को कंपनी का शेयर 0.90 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 5,176.65 रुपये पर बंद हुआ।
