Bajaj Consumer Care में बंपर खरीद, शेयर में दिखी 9% तक तेजी

Bajaj Consumer Care Share Price: कंपनी हेयर केयर, स्किन केयर और हाइजीन सेगमेंट में प्रोडक्ट्स की पेशकश करती है। सितंबर 2026 तिमाही में बजाज कंज्यूमर केयर का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 65.9 प्रतिशत बढ़कर 70.15 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड Nov 09, 2026 पर 12:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bajaj Consumer Care अगस्त 2010 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी।

FMCG कंपनी बजाज कंज्यूमर केयर के शेयरहोल्डर्स 9 नवंबर को अच्छे मुनाफे में हैं। दिन में शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 9 प्रतिशत तक उछली। BSE पर शेयर 448 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 5800 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। शेयर में खरीद बढ़ने की अलग से कोई खास वजह सामने नहीं आई है।

Bajaj Consumer Care अगस्त 2010 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। कंपनी हेयर केयर, स्किन केयर और हाइजीन सेगमेंट में प्रोडक्ट्स की पेशकश करती है। बजाज आल्मंड ड्रॉप्स, बजाज ब्राह्मी आम्ला, बजाज सरसों तेल, बजाज 100% कोकोनट ऑयल, बजाज आंवला एलोवेरा, बजाज गुलाब जल इसी कंपनी के प्रोडक्ट हैं।

शेयर ने 2 साल में पैसे किए डबल


कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर एक सप्ताह में 17 प्रतिशत चढ़ा है। साल 2026 में अब तक 65 प्रतिशत मजबूत हुआ है। 3 साल में यह निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 42.97 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 691.15 रुपये और एडजस्टेड लो 242.80 रुपये है।

Finolex Cables Share Price: मुहूर्त ट्रेडिंग में 20% की शानदार तेजी के बाद 7% तक लुढ़का शेयर, मुनाफावसूली ने दिया झटका

सितंबर तिमाही में कैसा रहा बिजनेस

जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में बजाज कंज्यूमर केयर का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 65.9 प्रतिशत बढ़कर 70.15 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 42.28 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 25 प्रतिशत बढ़कर 332.83 करोड़ रुपये हो गया। सितंबर 2025 तिमाही में यह 265.26 करोड़ रुपये था। सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी के कुल खर्च सालाना आधार पर 14.87 प्रतिशत बढ़कर 254.67 करोड़ रुपये के रहे। ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई (EBITDA) 71 प्रतिशत बढ़कर 82 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान ​तिमाही में 48 करोड़ रुपये थी। EBITDA मार्जिन बढ़कर 24.7 प्रतिशत हो गया, जो सितंबर 2025 तिमाही में 18.1 प्रतिशत था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।