FMCG कंपनी बजाज कंज्यूमर केयर के शेयरहोल्डर्स 15 अक्टूबर को जबरदस्त घाटे में हैं। जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी का मुनाफा और रेवेन्यू बढ़ने के बावजूद शेयर में बिकवाली का भारी दबाव है। दिन में शेयर पिछले बंद भाव से 9 प्रतिशत तक टूटकर 471.50 रुपये के लो तक गया। कंपनी का मार्केट कैप घटकर 6200 करोड़ रुपये पर आ गया है। एक दिन पहले कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया था कि सितंबर 2026 तिमाही में उसका शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 65.9 प्रतिशत बढ़कर 70.15 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 42.28 करोड़ रुपये था।
