Bajaj Consumer Q2 Results: सितंबर तिमाही में 15% घटा मुनाफा, रेवेन्यू में मामूली गिरावट

Bajaj Consumer Q2: सितंबर तिमाही के दौरान बजाज कंज्यूमर का नेट प्रॉफिट (PAT) सालाना आधार पर 15 फीसदी घटकर ₹31.85 करोड़ रह गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा ₹37.27 करोड़ था। हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें मामूली सुधार हुआ है

अपडेटेड Nov 11, 2024 पर 4:28 PM
Story continues below Advertisement
Bajaj Consumer ने आज 11 नवंबर को FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

Bajaj Consumer Q2 Results: बजाज कंज्यूमर केयर लिमिटेड ने आज 11 नवंबर को FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 0.4 फीसदी की मामूली गिरावट आई है। कंपनी ने इस अवधि में 233.98 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 234.85 करोड़ रुपये था। वहीं, जून तिमाही के मुकाबले रेवेन्यू में 4.9 फीसदी कमी आई है। बजाज कंज्यूमर केयर के शेयरों में आज 1.66 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 222.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

Bajaj Consumer का नेट प्रॉफिट 15% घटा

सितंबर तिमाही के दौरान बजाज कंज्यूमर का नेट प्रॉफिट (PAT) सालाना आधार पर 15 फीसदी घटकर ₹31.85 करोड़ रह गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा ₹37.27 करोड़ था। हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें मामूली सुधार हुआ है। कंपनी का प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) ₹38.84 करोड़ रहा, जो पिछली तिमाही के ₹45.38 करोड़ से कम है। कंपनी को लगातार मार्जिन में दबाव का सामना करना पड़ रहा है।


सितंबर तिमाही में बजाज कंज्यूमर केयर की कुल आय सालाना आधार पर ₹246.24 करोड़ से थोड़ी कम होकर ₹242.85 करोड़ हो गई। कंपनी का EBITDA 11 फीसदी घटकर 32.64 करोड़ रुपये हो गया, जो कि Q2FY24 में ₹36.69 करोड़ था। कंपनी के EBITDA मार्जिन में भी गिरावट आई, जो एक वर्ष पहले के 15.6% से घटकर 13.9% हो गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।