Bajaj Electricals Share Price : बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) के शेयरों में आज यानी कि बुधवार 18 अक्टूबर को शुरुआती कारोबार में लगभग एक प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। कंपनी को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation of India) से 347.29 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद इलेक्ट्रिकल उपकरण बनाने वाली कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिला। सुबह 9:18 बजे बीएसई (BSE) पर बजाज इलेक्ट्रिकल्स का शेयर 9.45 रुपये या 0.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,103.95 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। कंपनी को पावर ग्रिड द्वारा उनकी प्रोजेक्ट-स्पेसिफिक ट्रांसमिशन कंपनी के लिए और उसकी ओर से सर्विस कॉन्ट्रैक्ट की आपूर्ति का काम मिला है।
इस प्रोजेक्ट में राजस्थान के भादला (Bhadla, Rajasthan) में 109 किमी की 765kV ट्रांसमिशन लाइन शामिल है। इसे NOA/LOA जारी होने की तारीख से 15 महीने के भीतर पूरा किया जाना है।
13 अक्टूबर को, कंपनी को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Power Grid Corporation of India Limited) द्वारा उनके एसपीवी मेसर्स अनंतपुरम कुरनूल ट्रांसमिशन (SPV M/s Ananthpuram Kurnool Transmission) के लिए और उनकी ओर से सप्लाई ऑफ सर्विसेस का कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त हुआ।
Bajaj Electricals को मिले वर्क ऑर्डर में आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के अनंतपुर (Ananthapur) में 83.12 किमी तक 400kV नई ट्रांसमिशन लाइन बिछाना शामिल है। इसके साथ ही कुरनूल (Kurnool) में 183 किमी तक 400kV नई ट्रांसमिशन लाइन बिछाना भी शामिल है। उक्त कॉन्ट्रैक्ट का मूल्य 564.20 करोड़ रुपये है। इस काम को उनके संबंधित NOA/LOA जारी होने की तारीख से 21 महीने के भीतर पूरा किया जाना है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)