Top Bullish Stocks: बाजार में खरीदारी का मूड लौटा है। निफ्टी करीब 200 प्वाइंट चढ़कर 23550 के पार निकला है। बैंकिंग शेयरों में तेजी ज्यादा देखने को मिल रही है।अदाणी ग्रुप शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेज गिरावट देखने को मिल रही है। अदाणी ग्रीन सबसे ज्यादा 8% फिसला है। अदाणी पोर्ट और अदाणी एंटरप्राइजेज में भी 3% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि अंबुजा सीमेंट और ACC में रिकवरी का मूड नजरआ रहा है। डॉलर की मजबूती से IT शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। TCS, इंफोसिस और HCL टेक में करीब एक परसेंट की बढ़त दिखा रहा है। मिडकैप IT में तेजी ज्यादा आई। Goldman Sachs की रेटिंग अपग्रेड से इंफोएज 5% उछाल के साथ बना वायदा का टॉप गेनर बना। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
