Big Stocks: डालमिया भारत, यूपीएल में दिखेगा एक्शन, बाजार में आज इन शेयरों में भी दिखेगा धमाल

अनुज सिंघल ने कहा कि सीमेंट शेयरों में कल अच्छी खरीदारी नजर आई। DALMIA BHARAT का शेयर बेहद मार्च 2020 के अहम सपोर्ट पर पहुंचा है। IVs एक तिमाही के शिखर पर पहुंची जबकि PCR एक साल की ऊंचाई पर पहुंचा है। वायदा में लगातार दूसरे दिन लॉन्ग सौदे बने

अपडेटेड Nov 22, 2024 पर 10:52 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मिडकैप IT शेयरों में जोरदार मोमेंटम देखने को मिल रही है। डॉलर इंडेक्स में तेजी का फायदा इस स्टॉक को मिल सकता है।

बाजार में खरीदारी का मूड लौटा है। निफ्टी करीब 200 प्वाइंट चढ़कर 23550 के पार निकला है। बैंकिंग शेयरों में तेजी ज्यादा देखने को मिल रही है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे शेयरों के बारे में बताएंगे जो गिरते बाजार में भी आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।

आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे

DALMIA BHARAT


अनुज सिंघल ने कहा कि सीमेंट शेयरों में कल अच्छी खरीदारी नजर आई। DALMIA BHARAT का शेयर बेहद मार्च 2020 के अहम सपोर्ट पर पहुंचा है। IVs एक तिमाही के शिखर पर पहुंची जबकि PCR एक साल की ऊंचाई पर पहुंचा है। वायदा में लगातार दूसरे दिन लॉन्ग सौदे बने।

UPL

शेयर में अच्छा मोमेंटम दिख रहा है । लगातार 4 दिनों से तेजी का मूड दिख रहा है। 200 DMA के सपोर्ट पर खरीदारी देखने को मिला। कल 50 और 100 DMA तक पहुंचा। कल 4 गुना से ज्यादा डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिली। एक तिमाही की ऊंचाई पर डिलिवरी रही। PCR एक साल के शिखर पर पहुंचा। 4 दिनों से वायदा में लॉन्ग या शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

फोकस में SBI

अनुज एसबीआई के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि जेफरीज ने एसबीआई पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 1030 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज फर्म को बैंक की एसेट क्वालिटी में मजबूती कायम दिख रही है। रिकवरी में तेजी से H2 में नतीजों को सपोर्ट मिलेगा। पॉलिसी दरों में धीरे-धीरे कटौती संभव है। MCLR लोन के बड़े हिस्से के चलते NIM को सपोर्ट संभव है। बैंक की कैपिटल जुटाने की योजना नहीं है। सब्सिडियरी की लिस्टिंग की भी योजना नहीं है।

फोकस में एम्फैसिस

उनका कहना है कि मिडकैप IT शेयरों में जोरदार मोमेंटम देखने को मिल रही है। डॉलर इंडेक्स में तेजी का फायदा इस स्टॉक को मिल सकता है। BFSI शेयर आउटपरफॉर्म कर सकते हैं।

Adani Bribery Case: जानिए अनुज सिंघल ने क्यों कहा कि Adani शेयरों को रडार से हटाने में ही है फायदा

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।