पूरी दुनिया में कोरोना काल चल रहा है। जिससे आर्थिक हालात खराब हो गए हैं। इस दौर में ज्यादातर निवेशक सुरक्षित और बेहतर रिटर्न की तलाश में है। अगर आप Fixed Deposit पर निवेश करना चाहते हैं, तो इस समय बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के ऑनलाइन FD में 7.35 फीसदी इंट्रेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बजाज फाइनेंस अपने नए ग्राहकों को FD में निवेश करने पर 7.10 फीसदी इंट्रेस्ट रेट दे रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन्स के लिए 7.35 फीसदी इंट्रेस्ट रेट मिल रहा है। इसमें सीनियर सिटीजन्स के लिए काफी फायदे की स्कीम हैं। जो कि 0.25 फीसदी से अधिक इंट्रेस्ट रेट मिल सकता है। इसके साथ ही नए ग्राहक या कंपनी के कर्मचारी भी 0.25 फीसदी से अधिक इंट्रेस्ट रेट पा सकते हैं। 

मेच्योरिटी पीरियड पूरा होने पर अगर आप इसे रिन्यू कराते हैं तो आपको 0.25 फीसदी इंटेस्ट रेट बढ़ जाएगा।  

NRI के लिए FD

अगर कोई NRI भी बजाज फाइनेंस ऑनलाइन में FD करना चाहता है तो उसे भी कंपनी बेहतर इंटेस्ट रेट दे रही है। नए ग्राहकों को 7.10 फीसदी तक, मौजदा ग्राहकों को 7.20 फीसदी और सीनियर सिटीजन्स के लिए 7.35 फीसदी इंट्रेस्ट रेट मुहैया करा रहा है।  बजाज फाइनेंस फिक्स्ड डिपॉजिट को ICRA ने MAAA और CRISIL ने FAAA रेटिंग दी है।  

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।