Motilal Oswal के एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Bajaj Finance का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 23300, 23400 और 23500 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 23200, 23100 और 23000 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 48700, 49000 और 49500 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48600, 48500 और 48400 के स्तर पर नजर आये

अपडेटेड Jan 24, 2025 पर 2:54 PM
Story continues below Advertisement
Bajaj Finance पर Motilal Oswal की शिवांगी सरडा 7600 के स्ट्राइक वाली कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: बाजार फिलहाल गिर कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 142 अंकों की गिरावट और सेंसेक्स में करीब 400 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो साएंट, सिंजीन, डॉ रेड्डीज, ऑयल इंडिया, प्रेस्टीज एस्टेट्स, जियो फाइनेंशियल सर्विसेस, ग्लेमार्क फार्मा, पेटीएम और सोना बीएलडब्ल्यू के शेयर लाल निशान में नजर आये। जबकि एमफैसिस, आईईएक्स, परसिस्टेंट सिस्टम्स, आयशर मोटर्स, एचयूएल, मैक्रोटेक डेवलपर्स, कोफोज, इंडियन होटल्स, और ग्रासिम के शेयर में हरे निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23300, 23400 और 23500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23200, 23100 और 23000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 48700, 49000 और 49500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48600, 48500 और 48400 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।


निफ्टी और बैंक निफ्टी में करेंट लेवल पर बाईंग की सलाह, एक्सपर्ट से जानें दोनों इंडेक्सेस में किन स्तरों पर करें ट्रेडिंग

Motilal Oswal की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स

Maruti Suzuki Future : खरीदें - 12004 रुपये, टारगेट - 12500 रुपये, स्टॉपलॉस - 11800 रुपये

JSW Steel Future : खरीदें - 947 रुपये, टारगेट - 990 रुपये, स्टॉपलॉस - 930 रुपये

Persistent Systems Future : खरीदें - 6462 रुपये, टारगेट - 6750 रुपये, स्टॉपलॉस - 6350 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः Bajaj Finance

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने Bajaj Finance पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Bajaj Finance की जनवरी की एक्सपायरी वाली 7600 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिवांगी सरडा ने कहा कि इसमें 86.55 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 170 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। हालांकि उन्होंने इसमें 50 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।