निफ्टी और बैंक निफ्टी में करेंट लेवल पर बाईंग की सलाह, एक्सपर्ट से जानें दोनों इंडेक्सेस में किन स्तरों पर करें ट्रेडिंग

निफ्टी पर राय देते हुए Nirmal Bang के नीरव छेड़ा ने कहा कि निफ्टी में एक रेंजबाउंड कारोबार दिख रहा है। इसमें 23100 से 23450 के बीच कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। इसमें करेंट लेवल पर बाईंग कर सकते हैं। इसमें 23080 पर ट्रेडर्स स्टॉपलॉस लगा सकते हैं। इसमें ऊपर की तरफ 23350 के टारगेट नजर आ सकते हैं

अपडेटेड Jan 24, 2025 पर 2:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank of Baroda पर Nirmal Bang के नीरव छेड़ा ने 240 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की राय दी है

Midcap Mantra: - फिलहाल बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट में कारोबार करते नजर आये। मिडकैप शेयरों की बात करें तो एमफैसिस, टोरेंट पावर, परसिस्टेंट सिस्टम्स, इंडियन होटल्स, कोफोर्ज और भारती हेक्साकॉम के शेयर में तेजी देखने को मिली। वहीं आईडीबीआई बैंक, पेटीएम, भारत डायनैमिक्स, ऑयल इंडिया, प्रेस्टीज एस्टेट्स और मैनकाइंड के शेयर में गिरावट देखने को मिली। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के मिडकैप मंत्रा शो में आज Nirmal Bang के नीरव छेड़ा ने चलते बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताये। उन्होंने के साथ मार्केट क्लोजिंग तक दांव लगाने के लिए आज बाजार पर अपनी राय दी।

Nirmal Bang के नीरव छेड़ा की निफ्टी पर राय

Nirmal Bang के नीरव छेड़ा ने कहा कि निफ्टी में एक रेंजबाउंड कारोबार दिख रहा है। इसमें 23100 से 23450 के बीच कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। लोअर बैंड की तरफ आने पर यहां से वापस अपर बैंड की तरफ एक रिवर्सल दिखाई दे सकता है। इसमें जो डेटा नजर आ रहा है वह भी शॉर्ट की तरफ दिख रहा है। इसमें करेंट लेवल पर बाईंग कर सकते हैं। इसमें 23080 पर ट्रेडर्स स्टॉपलॉस लगा सकते हैं। इसमें ऊपर की तरफ 23350 के टारगेट नजर आ सकते हैं।


सिर्फ 4 दिनों में दो एक्सपर्ट ने कमाया 4% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 4 स्टॉक्स पर खेला दांव

Nirmal Bang के नीरव छेड़ा की बैंक निफ्टी पर राय

बैंक निफ्टी पर नीरव छेड़ा ने कहा कि इसमें भी सिमिलर स्टोरी नजर आ रहा है। चार्ट स्ट्रक्चर ये बता रहा है कि करेंट लेवल से थोड़ा बहुत रिवर्सल देखने को मिल सकता है। इसमें 1 से 2 दिनों में रिवर्सल नजर आ सकता है। लिहाजा इसमें करेंट लेवल पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 48250 के लेवल पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। इसमें 49200 के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

Nirmal Bang के नीरव छेड़ा पसंदीदा स्टॉक्स

Bank of Baroda Future : खरीदें - 227 रुपये, टारगेट - 240 रुपये, स्टॉपलॉस - 221 रुपये

M&M Future : बेचें - 2826 रुपये, टारगेट - 2750 रुपये, स्टॉपलॉस - 2850 रुपये

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।