Top F&O Calls: बाजार फिलहाल गिर कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 142 अंकों की गिरावट और सेंसेक्स में करीब 400 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो साएंट, सिंजीन, डॉ रेड्डीज, ऑयल इंडिया, प्रेस्टीज एस्टेट्स, जियो फाइनेंशियल सर्विसेस, ग्लेमार्क फार्मा, पेटीएम और सोना बीएलडब्ल्यू के शेयर लाल निशान में नजर आये। जबकि एमफैसिस, आईईएक्स, परसिस्टेंट सिस्टम्स, आयशर मोटर्स, एचयूएल, मैक्रोटेक डेवलपर्स, कोफोज, इंडियन होटल्स, और ग्रासिम के शेयर में हरे निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
