अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो बजाज फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, ब्रोकरेज फर्म इस शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 0.42 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 7138.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 4.41 लाख करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 8,190 रुपये और 52-वीक लो 6,190 रुपये है।
