हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन और साल के आखिरी ट्रेडिंग दिन बाजार दायरे में कारोबार कर रहा है। निफ्टी 18200 के ऊपर कारोबार कर रहा है। निफ्टी बैंक 43100 के ऊपर टिकने की कोशिश कर रहा है। आज दोपहर के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18200, 18300 और 18400 पर एक्टिव नजर आये। वहीं पुट राइटर्स 18200, 18100 और 18000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी की बात करें तो सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43200, 43300 और 43500 के स्तरों पर एक्टिव नजर आये। जबकि 43100, 43000 और 42900 पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा जुड़ीं। उन्होंने बाजार पर राय दी। इसके साथ ही शानदार कॉल्स बताये। इसके अलावा कमाई का एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।
Motilal Oswal Financial की शिवांगी सरडा की बाजार पर राय
शिवांगी सरडा ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि आज वॉल्यूम कम दिखाई दे रहा है लिहाजा हम यहां पर बड़े अपसाइड की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। बल्कि यहां पर साइडवे मूव देखने को मिल सकता है। निफ्टी में 18081 का स्तर अहम सपोर्ट के रूप में कार्य करेगा। जबकि इसमें 18350 पर एक रेजिस्टेंस दिख रहा है। लिहाजा ट्रेडर्स को इन दोनों लेवल्स को ध्यान में रखकर ट्रेडिंग करना चाहिए।
शिवांगी सारडा के दमदार ट्रेड
Titan Future : खरीदें - 2601 रुपये, स्टॉपलॉस- 2540 रुपये, लक्ष्य - 2700 रुपये
Canara Bank Future : खरीदें - 328 रुपये, स्टॉपलॉस- 320 रुपये, लक्ष्य - 338 रुपये
JSW Steel Future : खरीदें - 771 रुपये, स्टॉपलॉस- 755 रुपये, लक्ष्य - 800 रुपये
सस्ता ऑप्शन जो कराएगा जोरदार कमाईः बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance)
आज शिवांगी सरडा ने मिडकैप सेगमेंट से सस्ता ऑप्शन सुझाया। फाइनेंस सेक्टर का स्टॉक चुनते हुए उन्होंने बजाज फाइनेंस पर दांव लगाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इसकी जनवरी के एक्सपायरी वाली 6700 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। उन्होंने ये कॉल 213 रुपये के आस-पास खरीदने को कहा। उन्होंने कहा कि इसमें 165 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। इसमें 280 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )