2022 का आज आखिरी कारोबारी सत्र है। इस हफ्ते साल 2022 के टॉप 3 विजेताओं के बीच खिलाड़ी नंबर 1 मुकाबला हो रहा है। सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल में मुकाबले के लिए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत, मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ और आनंद राठी के मेहुल कोठारी जुड़े है। इस हफ्ते प्रशांत सावंत बाजी मारते हुए नजर आ रहे हैं। विगत 4 दिनों में प्रशांत सावंत के सुझाये स्टॉक्स ने 18.8% का रिटर्न कमाया। इसी तरह आनंद राठी के मेहुल कोठारी ने सिर्फ 4 दिनों में ही 0.66 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है। जबकि अमित सेठ के स्टॉक्स ने 12.6 प्रतिशत का रिटर्न कमा कर दिया। जानते हैं आज इन्होंने किन स्टॉक्स पर लगाया दांव
चौथे दिन की प्रशांत सावंत की टॉप पिक SHARDA CROPCHEM रही जिसने 4.5% का रिटर्न दिया
चौथे दिन की अमित सेठ की टॉप पिक JINDAL STAINLESS रही जिसने 10% का रिटर्न दिया
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
आनंद राठी के मेहुल कोठारी का कमाईवाला स्टॉकः BUY EPL
मेहुल ने कहा कि इस स्टॉक में 173 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 190 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 160 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत, का कमाईवाला स्टॉकः BUY Gujarat Pipavav
प्रशांत ने कहा कि इसमें 104 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 125 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 92 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY RHI Magnesita
अमित ने इस स्टॉक में 850 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 830 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 930 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
आनंद राठी के मेहुल कोठारी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Indoco Remedies
मेहुल ने कहा कि इस स्टॉक में 410 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 470 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 380 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।