Hot Stocks: जिंदल स्टेनलेस, किर्लोस्कर फेरस और एसबीआई में 2-3 हफ्तों में मिलेगा 15-25% रिटर्न, जानें कैसे

GEPL Capital के विज्ञान सावंत ने कहा कि आज जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless) किर्लोस्कर फेरस (Kirloskar Ferrous) और एसबीआई (SBI) पर दांव लगाने अच्छी कमाई हो सकती है। उनको लगता है कि इन तीनों स्टॉक्स में शॉर्ट टर्म में 15 से 25 प्रतिशत तक का रिटर्न कमाने का मौका मिल सकता है

अपडेटेड Dec 30, 2022 पर 3:40 PM
Kirloskar Ferrous Industries में विज्ञान सावंत ने 310 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 450 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    निफ्टी में तत्काल रेजिस्टेंस 18,300 (मल्टीपल टच पॉइंट्स) पर नजर आ रहा है। इसके बाद इसमें 18,450 के स्तर पर अहम रेजिस्टेंस लेवल है। इंडेक्स के लिए डाउनसाइड सपोर्ट 18,100 (मल्टीपल टच पॉइंट्स) पर है। उसके बाद इसमें 17,845 (प्रमुख सपोर्ट) पर दिखाई दिया है। एक्सपर्ट का कहना है कि हमें लगता है कि निफ्टी 18,300 के स्तर के बाद 18,450 के स्तर तक ऊपर जाएगा। अगर निफ्टी 17,845 से नीचे गिरता है तो इसमें तेजी का नजरिया खत्म हो जायेगा। ऐसे में स्टॉक स्पेसिफिक दांव लगाने की रणनीति भी काम कर सकती है। आज एक्सपर्ट ने तीन स्टॉक्स जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless) किर्लोस्कर फेरस (Kirloskar Ferrous) और एसबीआई (SBI) पर दांव लगाने की सलाह दी है। उनका मानना है कि इसमें शॉर्ट टर्म में 15 से 25 प्रतिशत तक का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

    GEPL Capital के विज्ञान सावंत का कहना है कि अगले 2-3 हफ्तों में इन 3 स्टॉक्स पर दांव लगाकर कर सकते हैं मोटी कमाई

    Jindal Stainless: Buy | LTP: Rs 226.30 | Stop-Loss: Rs 200 | Target: Rs 260 | Return: 15 percent


    JSL का शेयर वर्तमान में अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा है। इससे पता चलता है कि स्टॉक पहले से ही मजबूत मोमेंटम में है। नवीनतम हफ्ते में काउंटर में राउंडिंग बॉटम पैटर्न से ब्रेकआउट दिखा। ये पिछले अपट्रेंड के जारी रहने का संकेत देता है। वर्तमान में ये अपने 50 और 200 days EMA के ऊपर कारोबार कर रहा है। जो अपट्रेंड की पुष्टि कर रहा है।

    विज्ञान सावंत ने कहा कि इसमें 260 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते है। हालांकि इसमें क्लोजिंग बेसिस पर 200 के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    Trade Spotlight: जिंदल स्टेनलेस, शारदा क्रॉपकेम, एजिस लॉजिस्टिक्स पर आज क्या हो निवेशकों की रणनीति

    State Bank of India: Buy | LTP: Rs 611.80 | Stop-Loss: Rs 557 | Target: Rs 724 | Return: 18 percent

    एसबीआई के ब्रॉडर पिक्चर पर नजर डालें तो हमें पता चलता हैं कि अक्टूबर 2022 के अंतिम हफ्ते में आये ब्रेकआउट के बाद फिर से रेक्टैंगल पैटर्न बनाया। इसके बाद इसमें बाउंसबैक दिखा है। इस बाउंस में स्टॉक 20-week EMA से सपोर्ट ले रहा है।

    डेली टाइमफ्रेम पर RSI ने तेजी से उलटफेर दिखाया है। ये कीमतों के बढ़ते मोमेंटम की ओर इशारा करता है। विज्ञान सावंत ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि स्टॉक का भाव 724 रुपये के स्तर तक बढ़ सकता है। इसमें क्लोजिंग बेसिस पर स्टॉपलॉस 557 रुपये लगाना चाहिए।

    Kirloskar Ferrous Industries: Buy | LTP: Rs 358.95 | Stop-Loss: Rs 310 | Target: Rs 450 | Return: 25 percent

    दिसंबर 2022 के पहले हफ्ते में स्टॉक ने राउंडिंग बॉटम पैटर्न से ब्रेकआउट दिया। ये अपसाइड की ओर ट्रेंड की शुरुआत को दर्शाता है। इसमें ब्रेकआउट की पुष्टि हो गई है। इसकी वजह ये है कि इसमें हायर वॉल्यूम में कारोबार होते हुए दिखा है।

    इस स्टॉक में बाउंस देखने को मिला है। जबकि स्टॉक के भाव के लिहाज से 14-week EMA पर सपोर्ट मिल रहा है। विज्ञान सावंत ने कहा कि इसके आगे ये स्टॉक 450 रुपये के स्तर तक चढ़ सकता है। इसमें क्लोजिंग बेसिस पर 310 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।