हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन और साल के आखिरी ट्रेडिंग दिन बाजार दायरे में कारोबार कर रहा है। निफ्टी 18200 के ऊपर कारोबार कर रहा है। निफ्टी बैंक 43100 के ऊपर टिकने की कोशिश कर रहा है। आज दोपहर के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18200, 18300 और 18400 पर एक्टिव नजर आये। वहीं पुट राइटर्स 18200, 18100 और 18000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी की बात करें तो सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43200, 43300 और 43500 के स्तरों पर एक्टिव नजर आये। जबकि 43100, 43000 और 42900 पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा जुड़ीं। उन्होंने बाजार पर राय दी। इसके साथ ही शानदार कॉल्स बताये। इसके अलावा कमाई का एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।
